हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

एटम बम का जवाब एटम से..., Main Atal Hoon का दूसरा ट्रेलर देख यूजर्स बोले- थैंक यू

Main Atal Hoon Trailer 2 Social Media Review: हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हुआ है।

विज्ञापन
पंकज त्रिपाठी ने जीता लोगों का दिल। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Main Atal Hoon Trailer 2 Social Media Review: बीते दिन यानी 16 जवनरी 2024 को पंकज त्रिपाठी की आने वाली फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया। इस ट्रेलर को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है और ये फैंस को बहुत पसंद आ रहा है।

वहीं, अब सोशल मीडिया पर यूजर्स इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ‘मैं अटल हूं’ के दूसरे ट्रेलर पर नेटिजन्स का क्या कहना है?

यह भी पढ़ें- पति ने तुड़वा दिया था परिवार से रिश्ता, अभिनेत्री बनने वाली पहली मिस इंडिया बनी थीं ये हसीना

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अपकमिंग फिल्म ‘मैं अटल हूं’ के ट्रेलर को लोगों का पॉजिटिल रिव्यू मिल रहा है। यूजर्स की बात करें तो एक्स पर उन्होंने लिखा कि ये ट्रेलर देखकर मेरे रोगंटे खड़े हो गए। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है। एक अन्य यूजर ने इस पर लिखा कि बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रही पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग

कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर इस फिल्म के ट्रेलर को पॉजिटिव रिव्यू मिल रहा है। साथ ही पंकज त्रिपाठी की एक्टिंग को भी सराहा जा रहा है। इस फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे 19 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

विज्ञापन

फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि इस फिल्म में दिवंगत पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की कहानी देखने को मिलेगी।

फिल्म की स्टारकास्ट

इसके साथ ही अगर इस अपकमिंग फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पंकज त्रिपाठी के अलावा राजा रमेशकुमार सेवक, पायल कपूर नायर, पीयूष मिश्रा, दया शंकर पांडे, प्रसन्ना केतकर, गौरी सुखटंकर, दया शंकर पांडे, पाउला मैकग्लिन, प्रमोद पाठक, हर्षद कुमार और हरेश खत्री नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

इस फिल्म की रिलीज में अब कुछ ही समय रह गया है। ऐसे में लोगों में इसके लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गया है। देखने वाली बात होगी कि पंकज त्रिपाठी की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल करती है?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola