Main Atal Hoon: जब से निर्माताओं ने घोषणा की थी कि पंकज त्रिपाठी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के बायोपिक में उनकी भूमिका निभाएंगे, दर्शक पूर्व पीएम के रूप में पंकज त्रिपाठी को देखने का इंतजार कर रहे थे। अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। ‘मैं अटल हूं’ का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है और पंकज त्रिपाठी बिल्कुल अटल बिहारी वाजपेयी की तरह दिख रहे हैं।
बता दें कि भारत के तीन बार के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहार वाजपेयी की आज जयंती है। इस मौके पर उनकी बायोपिक ‘मैं अटल हूं’ का पहला पोस्टर सामने आया है। पोस्टर में अटल बिहारी वाजपेयी बने पंकज त्रिपाठी को दिखाया गया है। पंकज के लुक को देखकर उन्हें पहचानना काफी मुश्किल है।
पंकज ने इंस्टाग्राम पर बताई रिलीज डेट
पंकज त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर पूर्व पीएम के रूप में अपना लुक साझा किया और लिखा कि ‘अटल’ जी के व्यक्तित्व को पर्दे पर साकार करने के लिए मुझे संयम से मेरे व्यक्तिमत्व पर काम करना जरूरी है, यह मैं जानता हूं। स्फूर्ति और मनोबल के आधार से मैं नई भूमिका को न्याय दे सकूंगा यह अटल विश्वास मुझे है। ‘मैं अटल हूं’ सिनेमाघरों में, दिसंबर 2023।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर ने बनाई है फिल्म
फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता रवि जाधव ने डायरेक्ट किया है जबकि फिल्म की कहानी उत्कर्ष नैथानी ने लिखी है। फिल्म के म्यूजिक को सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है जबकि गाने समीर ने लिखे हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
थिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
2 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
3 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
5 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
6 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
7 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
8 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
9 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का वायरल वीडियो, देखिए
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद शोक में टीम इंडिया
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines