Mahira Sharma Mehendi Pictures: टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री माहिरा शर्मा इन दिनों एक नई वजह से चर्चा में हैं। अपनी अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली माहिरा शर्मा इन दिनों भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनके हाथों में मेहंदी रची हुई है। इन तस्वीरों पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं और कुछ यूजर्स ने तो सीधे-सीधे मोहम्मद सिराज का नाम लेकर माहिरा की टांग खींचनी शुरू कर दी।
माहिरा शर्मा की खूबसूरत तस्वीरें
माहिरा शर्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें उनका पारंपरिक लुक देखने को मिल रहा है। उन्होंने सफेद रंग का अनारकली सूट पहना है, जिसमें ब्लैक कलर का बंधेज दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। इस सूट के साथ माहिरा ने लाइट मेकअप किया है और हाथों में ढेर सारी ब्लैक चूड़ियां पहन रखी हैं। इन तस्वीरों में सबसे आकर्षक बात उनकी मेहंदी है, जो उनके लुक में चार चांद लगा रही है। एक फोटो में माहिरा अपनी मेहंदी को फ्लॉन्ट करती हुई भी दिखाई दीं, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
माहिरा की तस्वीर पर आए मजेदार कमेंट्स
इस तस्वीर के साथ माहिरा ने कैप्शन में सफेद बत्तख और फूल की इमोजी बनाई और ‘ऊं’ लिखा। लेकिन जैसे ही माहिरा ने ये तस्वीरें शेयर कीं, सोशल मीडिया पर फैंस का रिएक्शन आना शुरू हो गया। कई यूजर्स ने सीधे तौर पर सवाल किया कि क्या ये मेहंदी मोहम्मद सिराज के लिए है। एक यूजर ने पूछा, ‘ये मेहंदी सिराज भाई के लिए है ना?’ तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘इसलिए सिराज भाई आप पर फिदा हैं।’
माहिरा-सिराज में कुछ चल रहा है?
गौरतलब है कि कुछ समय पहले से ही ये चर्चा चल रही थी कि माहिरा शर्मा और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के बीच कुछ चल रहा है। इसकी शुरुआत तब हुई जब दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर फॉलो करना शुरू किया। इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर फैंस के बीच तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। वहीं, इससे पहले माहिरा का एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था, जिसमें पैपराजी ने मोहम्मद सिराज का नाम लेकर उनसे सवाल किए थे। इस वीडियो में माहिरा थोड़ी शर्माते हुए नजर आईं, जिससे ये कयास और मजबूत हो गए कि दोनों के बीच कुछ चल रहा है।
यह भी पढ़ें: कॉमेडी कॉन्टेंट क्रिएटर ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, पोस्ट कर लिखा-‘निब्बा-निब्बी’ से मंगेतर तक
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
4 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
4 hrs agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
5 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
7 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
7 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
10 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
11 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
1 day ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines