कॉमेडी कॉन्टेंट क्रिएटर ने बॉयफ्रेंड संग की सगाई, पोस्ट कर लिखा-'निब्बा-निब्बी' से मंगेतर तक

Comedy Content Creator Astuti Anand Gets Engaged: सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी कॉन्टेंट से सभी को हंसाने वालीं क्रिएटर अस्तुति आनंद ने अपने बॉयफ्रेंग संग सगाई कर ली है।

Comedy Content Creator Astuti Anand

Comedy Content Creator Astuti Anand

Comedy Content Creator Astuti Anand Gets Engaged: सोशल मीडिया पर अपने वीडियोज से छा जाने वालीं कॉमेडी कंटेंट क्रिएटर अस्तुति आनंद ने हाल ही में अपने बचपन के प्यार मयंक मिश्रा से सगाई कर ली है और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया। उनके फॉलोवर्स के लिए ये बेहद खास पल था, क्योंकि अस्तुति ने अपने दिल की बात शेयर करते हुए अपनी और मयंक की लव स्टोरी का खुलासा किया।

विज्ञापन

सगाई की तस्वीरों में छाया प्यार का जादू

24 फरवरी 2025 को अस्तुति और मयंक ने सगाई की। अब दोनों की सगाई की बेहद प्यारी और रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे और दोनों ही बेहद प्यारे लग रहे थे। अस्तुति ने सफेद रंग की साड़ी पहनी थी, जिस पर सुनहरे कलर का काम किया हुआ था और साथ ही एक बैंगनी रंग का बनारसी ब्लाउज भी उनकी ड्रेस में चांर चांद लगा रहा था। अस्तुति का लुक बेहद ग्लैमरस था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Astuti Anand (@astuti_mw)

उन्होंने चोकर्स के साथ मैचिंग इयररिंग्स भी पहने थे। वहीं, मयंक ने सफेद कुर्ता और बैंगनी रंग का बनारसी जैकेट पहना था, जो पूरी सगाई के माहौल को बेहद खास बना रहा था।

विज्ञापन

आखिरकार पूरा हुआ स्कूल का सपना

अस्तुति ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि ‘जो सपना हम दोनों ने स्कूल में देखा था, वो आज साकार हो गया है। मयंक ने हमेशा कैमरे से दूर रहकर मेरा साथ दिया है, लेकिन उसकी मदद और समर्थन के बिना मैं अपने कंटेंट क्रिएशन के सफर में इतनी दूर नहीं पहुंच पाती। उसने जो वादे स्कूल के दिनों में मुझसे किए थे, उन्हें पूरा किया है। अब भगवान के आशीर्वाद से हम दोनों मिलकर अपने सपनों को पूरा करेंगे।’

अस्तुति ने अपनी पोस्ट में बताया कि उनके रिश्ते की शुरुआत स्कूल के दिनों से हुई थी और इसे वो बहुत निजी मानती हैं। हालांकि, वो अब दुनिया को ये बताना चाहती थीं कि सारे वादे हमेशा नहीं टूटते। अस्तुति ने मयंक के साथ अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा, ‘हम दोनों का रिश्ता स्कूल में निब्बा-निब्बी से शुरू हुआ था और अब हम एक-दूसरे के मंगेतर बन गए हैं। ये विश्वास करना थोड़ा मुश्किल है कि हम दोनों अब स्कूल के दोस्त से लेकर जीवन साथी बन गए हैं।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ