Mahira Sharma Reaction Dating Rumors: बिग बॉस 13 की एक्स कंटेस्टेंट और टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) पिछले काफी वक्त से डेटिंग रूमर्स को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। गॉसिप गलियारों में ऐसी चर्चा है कि माहिरा इंडियन क्रिकेटर मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) को डेट कर रही हैं। ये चर्चा उस वक्त से शुरू हुई जब क्रिकेटर ने एक्ट्रेस के एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया। फैंस भी जानने के लिए बेताब हैं क्या वाकई माहिरा और सिराज एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं? अब इन खबरों पर फाइनली माहिरा शर्मा ने चुप्पी तोड़ दी है।
सिराज संग डेटिंग रूमर्स पर क्या बोलीं माहिरा?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, FilmyGyan को दिए एक इंटरव्यू में माहिरा शर्मा ने क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग की खबरों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि वह फिलहाल किसी को डेट नहीं कर रही हैं। इसके साथ ही उन्हें रूमर्स पर रिएक्शन देना पसंद नहीं है। माहिरा ने आगे कहा कि फैंस हमेशा से उन्हें अलग-अलग लोगों के साथ, यहां तक कि उनके को-एक्टर्स के साथ जोड़ते रहते हैं और वीडियो एडिट करते हैं, इसे वह कंट्रोल नहीं कर सकती हैं।
जाहिर है कि माहिरा शर्मा ने कभी भी मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग की खबरों पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। हालिया इस बयान से उन्होंने फैंस की एक्साइटमेंट को शांत कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में ये कहा गया था कि माहिरा शर्मा क्रिकेटर सिराज के साथ अपने कथित रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती थीं।
यह भी पढ़ें: Chhaava के आगे ‘दंगल’ और ‘एनिमल’ भी नतमस्तक, 17वें दिन तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड
एक्ट्रेस की मां ने दिया था रिएक्शन
बता दें कि माहिरा शर्मा से पहले उनकी मां ने अपनी बेटी और क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ डेटिंग रूमर्स पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने इन रूमर्स को खारिज करते हुए कहा था कि उनकी बेटी माहिरा एक स्टार हैं, इसलिए लोग बिना किसी आधार के दूसरों के साथ नाम जोड़ते रहते हैं।
गौरतलब है कि बिग बॉस 13 के दौरान माहिरा शर्मा एक्टर पारस छाबड़ा के प्यार में पड़ गई थीं। दोनों को शो के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार हुआ था। शो से बाहर आने के बाद भी दोनों एक-दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे लेकिन साल 2023 में माहिरा और पारस का ब्रेकअप हो गया था।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
8 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines