Chhaava के आगे 'दंगल' और 'एनिमल' भी नतमस्तक, 17वें दिन तोड़ा 10 फिल्मों का रिकॉर्ड

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का ताबड़तोड़ कलेक्शन जारी है। इस फिल्म ने 17वें दिन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है।

chhaava box office collection break dangal animal 10 movies records on sunday

Chhaava Box Office Collection. File Photo

Chhaava Box Office Collection: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘छावा’ सिनेमाघरों में जब से रिलीज हुई है, इसकी कमाई रुकने का नाम नहीं ले रही है। यह फिल्म विक्की कौशल के करियर की अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। इसी के साथ दिन पर दिन कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ रही है। आलम ये है कि तीसरे रविवार को भी ‘छावा’ ने उम्मीद से ज्यादा कमाई करते हुए चौंका दिया है। इसी के साथ इसने 17वें दिन हिंदी सिनेमा की 10 फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। आइए जानते हैं उनके नाम…

विज्ञापन

छावा का अब तक का कलेक्शन

लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘छावा’ ने पिछले यानी दूसरे रविवार को 40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद उम्मीद थी कि फिल्म की कमाई डाउन जा सकती है लेकिन उम्मीदों को तोड़ते हुए तीसरे रविवार को ‘छावा’ ने 24.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने अब तक 459.50 करोड़ रुपये बिजनेस कर लिया है। इसने तीसरे रविवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

इन 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ ने तीसरे रविवार को शानदार कमाई करते हुए ‘दंगल’ (13.68 करोड़ रुपये) और ‘एनिमल’ (13.5 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा ‘स्त्री 2’ (22 करोड़ रुपये), ‘गदर 2’  (16.1 करोड़ रुपये), ‘बाहुबली 2’ (17.75 करोड़ रुपये), ‘पठान’ (12.6 करोड़ रुपये), ‘जवान’ (13.9 करोड़ रुपये), ‘तान्हाजी’ (12.5 करोड़ रुपये), ‘केजीएफ 2’ (24.8 करोड़ रुपये) और ‘पीके’ (11.5 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

वर्ल्ड वाइड कितनी हुई कमाई?

इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 459.50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद जल्द ही फिल्म ‘छावा’ 500 करोड़ के क्लब में एंट्री लेगी। इसके अलावा वर्ल्डवाइड भी इसका क्रेज थमने का नाम नहीं ले रहा है। ‘छावा’ ने वर्ल्डवाइड 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। विदेशों में शनिवार को इसने 75.00 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि रविवार को 620 करोड़ से ज्यादा कमाई की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ