हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पाकिस्तानी एक्ट्रेस का छलका दर्द, कैसे 90 की स्टार एक्ट्रेस के मैगजीन कवर से इनफ्लुएंस हो गईं थी वो?

Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने अलग अंदाज में दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी को ट्रिब्यूट दिया, जिसकी सब तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी से इनफ्लुएंस हो गईं थी माहिरा खान। फोटो आभार- इंस्टाग्राम

Mahira Khan: पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान अक्सर चर्चा में आ जाती है। हाल ही में उन्होंने दिवंगत अभिनेत्री परवीन बाबी के बारे में बात की और उनके प्रति अपने प्यार के बारे में भी बताया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे वो दिवंगत बॉलीवुड स्टार परवीन बाबी से इंस्पायर हुई थी। माहिरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

यह भी पढ़ें- इस Adult फिल्म ने भारत में की सबसे ज्यादा कमाई, लिस्ट में दूर-दूर तक नहीं Pathaan, Salaar और Gadar 2

विज्ञापन

माहिरा खान ने शेयर किया वीडियो

शाहरुख खान के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में माहिर ने चटक पिंक कलर की शिमरी साड़ी पहनी हैं, जिसमें वो अपनी अदाएं बिखेर रही है। साथ ही वीडियो में देखा जा सकता है कि माहिरा ने अपना हेयरकट दिवगंत एक्ट्रेस परवीन बाबी जैसा कराया है। इतना ही बल्कि अपनी स्टोरी पर इसके बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया कि बहुत मुश्किल था।

instagram

विज्ञापन

मुझे उनके कुछ गाने बहुत पसंद है- माहिरा

इतना ही नहीं बल्कि अपनी पोस्ट में शेयर किए गए वीडियो में माहिरा ने बताया कि कैसे वो दिवंगत बॉलीवुड स्टार परवीन बाबी से इंस्पायर हुई। इस बारे में बात करते हुए माहिरा कहती हैं कि मुझे आज भी वो दिन याद है, जब मैंने टाइम मैग्जीन के कवर परवीन बाबी की खूबसूरत फोटो देखी थी। उस कवर को देखने के बाद मैंने उनकी फिल्में भी देखना शुरू किया। माहिरा ने आगे कहा कि मुझे उनके कुछ गाने बहुत पसंद है। साथ ही वो अपने यूनिक, सुंदर और स्टाइल आइकन के लिए भी जानी जाती थी।

यूजर्स कर रहे तारीफ

अस सोशल मीडिया पर हर कोई माहिरा खान की जमकर तारीफ कर रहा है। नेटिजन्स एक्ट्रेस द्वारा परवीन बाबी को दिए गए ट्रिब्यूट की खूब सराहना कर रहे हैं। साथ ही इस पर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि आपने बहुत ही शानदार काम किया है। दूसरे यूजर ने लिखा कि क्या बेहतरीन सोच है। इस तरह के कमेंट्स अब यूजर इस पोस्ट पर कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola