हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mahira Khan Depression से लड़ रही हैं लड़ाई, Pak एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे पैनिक अटैक पड़ा और बेहोश..."

विज्ञापन
Image Credit : Google

Mahira Khan Depression: पॉपुलर पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अब कुछ ऐसा रिवील किया जिसे जानकर आपको भी यकीन नहीं होगा। उन्होंने खुद को लेकर कुछ ऐसा राज खोला है जिसके बाद उनके फैंस और सभी चाहने वाले हैरत में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस ने अब बताया है कि वो एक बड़ी बीमार से जूझ रही हैं। वो बीते 6-7 साल से दवाएं लेकर ठीक होने की कोशिश भी कर रही है। तो चलिए जानते हैं माहिरा खान को ऐसी कौन सी गंभीर बीमारी हो गई है।

यह भी पढ़ें: Prateik Babbar का गर्लफ्रेंड को लिपलॉक करते हुए वीडियो वायरल, बेड पर भी कोजी होते दिखा कपल

बाइपोलर हैं माहिरा खान

दरअसल, एक्ट्रेस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि उन्हें बाइपोलर डिसऑर्डर है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में माहिरा ने कहा, “मैंने फिल्म रईस पूरी कर ली थी और सब कुछ ठीक चल रहा था और फिर अचानक ये हमला (उरी अटैक) होता है। राजनीतिक रूप से सब कुछ गड़बड़ हो जाता है। भारत के साथ, ये हमेशा राजनीतिक होता है। लेकिन फैक्ट ये है कि ये इतना गड़बड़ हो सकता है! मैं डरा नहीं, लेकिन मुझे धमकाया गया। लगातार ट्वीट्स, सच में, मुझे फोन आए, और बहुत डरावने।”

Image Credit : Google

स्मोकिंग पिक्चर्स से मचा था बवाल

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मैं सिर्फ एक चीज चाहती थी कि ‘ठीक है, मैं रईस को प्रमोट करने के लिए इंडिया नहीं जा सकती, लेकिन मुझे उम्मीद थी कि ये मेरे देश में रिलीज होगी क्योंकि मुझे पता था कि लोग इसे देखने के लिए दौड़ पड़ेंगे क्योंकि शाहरुख खान को यहां पाकिस्तान में बहुत पसंद किया जाता है।” आपको बता दें, जब 2017 में माहिरा खान की फिल्म रईस रिलीस हुई थी, उसी साल उनकी एक तस्वीर ने भी इंटरनेट पर बवाल मचाया था। दरअसल, उसी साल एक्ट्रेस की रणबीर कपूर के साथ स्मोकिंग पिक्चर्स बाहर आई थी। इस पूरे कांड के बाद माहिरा को काफी ट्रोल किया गया।

6-7 सालों से एंटीडिप्रेसेंट ले रही हैं माहिरा

अब उस वक्त को याद करते हुए माहिरा ने कहा, “उस रिएक्शन ने मेरे अंदर छिपी चिंता और अवसाद को बाहर ला दिया। वो मेरे लिए एक कठिन समय था। मुझे लगा कि मुझ पर हमला किया गया है। लगातार प्रतिक्रिया… आपको भारतीय चैनलों पर घटिया ट्वीट, टिप्पणियां मिल रही हैं। वो ऐसा समय था जब मेरा विश्वास टूट गया और मैं इस हद तक सीरियस एंग्जायटी में पड़ गई कि एक दिन मुझे पैनिक अटैक पड़ा और मैं बेहोश हो गई। वो पहली बार था जब मैं थेरेपी के लिए गई थी। लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ, क्योंकि मैं कई थेरेपिस्ट्स के पास गई… वो साल कठिन था… मुझे नींद नहीं आती थी, मेरे हाथ कांपते थे।” हालांकि, अब माहिरा पिछले 6-7 सालों से एंटीडिप्रेसेंट ले रही हैं। उन्होंने इसे बीच में छोड़ने की कोशिश की लेकिन ‘एक बहुत ही अंधेरी जगह में चली गई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें