Prateik Babbar का गर्लफ्रेंड को लिपलॉक करते हुए वीडियो वायरल, बेड पर भी कोजी होते दिखा कपल

Prateik Babbar Kissing Video

Image Credit : Google

Prateik Babbar Kissing Video: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। एक्टर खुद भी सोशल मीडिया की दुनिया में काफी एक्टिव रहते हैं। ऐसे में अब उनका एक बेहद प्राइवेट वीडियो सामने आया है। ये वीडियो देखने में काफी बोल्ड है और इसमें एक्टर और उनकी गर्लफ्रेंड के कुछ रोमांटिक मोमेंट देखने को मिल रहे हैं। बता दें, इस वायरल वीडियो को खुद प्रतीक ने अपने अकाउंट से शेयर किया है।

रोमांटिक अंदाज में सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

प्रतीक और प्रिया के इस किसिंग वीडियो को देख नेटिज़ेंस के मुंह खुले रह गए। ये दोनों 3 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं, अपने रिलेशनशिप के 3 साल पूरा होने के खास मौके पर एक्टर ने फैंस के साथ अपनी लाइफ के खास मोमेंट्स शेयर किए। इस रोमांटिक अंदाज में कपल ने अपनी तीसरी एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। वीडियो को शेयर करते हुए प्रतीक ने कैप्शन में लिखा, “Happy 3 Soulmate।”

पैशनेट होकर किस करते दिखे कपल

वीडियो के अंदर क्या है इसकी भी आपको जानकारी दे देते हैं। दरअसल, इस वीडियो में प्रतीक अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया को पैशनेट होकर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। सेलिब्रेशन के लिए की गई खास डेकोरेशन से लेकर प्यार भरे ग्रीटिंग कार्ड तक इस वीडियो में देखने को मिले। साथ ही इसमें कपल की कई तस्वीरें भी नज़र आ रही हैं। बैडरूम में भी इनका कोजी मोमेंट देखकर इंटरनेट का पारा हाई हो गया है। फर्श पर सजाए गुलाब और बुके के साथ एक्टर ने अपनी एनिवर्सरी को और भी स्पेशल बना दिया।

फैंस ने दी बधाई

अब कपल के इस पोस्ट पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें बधाई देते नजर आ रहे हैं। सभी ने उन पर अपना प्यार लुटाया है। साथ ही कुछ लोगों ने तो उन्हें इस रिश्ते को आगे ले जाने की सलाह भी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रतीक बब्बर जहां जाने-माने एक्टर हैं और बॉलीवुड खानदान से ताल्लुक रखते हैं। वहीं, उनकी गर्लफ्रेंड प्रिया बनर्जी भी एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ