Mahira Khan Announces Second Pregnancy: बॉलीवुड के ‘किंग’ शाहरुख खान की फिल्म ‘रईस’ की पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं. 41 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है. माहिरा ने अपने दूसरे पति सलीम करीम संग शादी के 3 साल बाद अपने फैंस को खुशखबरी सुनाई है. सोशल मीडिया पर माहिरा खान ने अपनी फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रही हैं. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी इन तस्वीरों को शेयर कर उन्हें बधाई दे रहे हैं. वहीं एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा ध्यान अपनी पर्सनल लाइफ पर दे रही हैं और घर में ही अपनी फैमिली के साथ अपने प्रेग्नेंसी फेज को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं.
फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
माहिरा खान ने सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए एक फोटो शेयर की है. इस फोटो में एक्ट्रेस पर्दे के पीछे खड़ी हुई हैं. फोटो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है. वहीं व्हाइट कलर के आउटफिट में एक्ट्रेस की ये क्यूट फोटो फैंस को खूब पसंद भी आ रही है. इस फोटो को शेयर करने के साथ एक्ट्रेस ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान ऑफिशियली कर दिया है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के फैंस और उनके इंडस्ट्री के फ्रेंड्स उन्हें दूसरी बार मां बनने की बधाई दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘खुद को देखना अजीब लगता है..’, प्रीति जिंटा क्यों नहीं देखती हैं अपनी ही फिल्में? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
कब हुई थी दूसरी शादी?
माहिरा खान ने पाकिस्तानी बिजनेसमैन सलीम करीम के साथ दूसरी शादी साल 2023 में की थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपनी शादी की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर की थी. वहीं इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने पति के साथ खुशहाल जिंदगी एन्जॉय कर रही हैं. वहीं कपल अब लाइफ के दूसरे फेज में कदम रखने जा रहे हैं. माहिरा खान और उनके पति सलीम करीम मम्मी-पापा बनने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. बता दें माहिरा खान की पहली शादी अली अस्कारी से 2007 में की थी. इसके बाद साल 2009 में एक्ट्रेस ने अपने पहले बेटे अजलान अस्करी का वेलकम इस दुनिया में किया था. वहीं अब एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज पर आया अपडेट? जानें कब थिएटर्स में आएगी फिल्म
शाहरुख खान संग कर चुकीं काम
बता दें माहिरा खान पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. पाकिस्तानी फिल्म इंडस्ट्री में उनका नाम टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं माहिरा बॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं. साल 2017 में आई शाहरुख खान की ‘रईस’ में माहिरा खान ने बतौर लीड एक्ट्रेस काम किया था. इस फिल्म में माहिरा खान को काफी पसंद किया गया था. वहीं इस फिल्म के ‘ओ जालिमा’ गाने में शाहरुख खान संग माहिरा की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
20 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
2 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
3 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
3 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
4 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
5 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
5 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
7 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines