Mahesh Manjrekar’s Wife Reveals Cancer Diagnosis: फिल्मी दुनिया से परेशान करने वाली खबर आ रही है. मशहूर फिल्म निर्माता-अभिनेता महेश मांजरेकर की पत्नी और मराठी अभिनेत्री मेधा मांजरेकर को कैंसर हो गया है. इसकी जानकारी खुद मेधा मांजरेकर ने एक पोस्ट के जरिए दी है. मेधा मांजरेकर का इलाज चल रहा है और हर कोई उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहा है.
मेधा मांजरेकर को हुआ कैंसर
बीते दिन यानी संडे को मेधा मांजरेकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेधा ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा और अपनी कई फोटोज भी शेयर की. अपने इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि जीवन में कुछ ऐसे सफर होते हैं, जो आपको हमेशा के लिए बदल देते हैं और ये उनमें से एक है.
मेधा ने शेयर किया पोस्ट
मेधा ने अपने इसी पोस्ट में आगे लिखा है कि जैसे-जैसे मेरे इलाज का एक चरण खत्म हो रहा है और मेरा जन्मदिन नजदीक आ रहा है, मैं पीछे मुड़कर देख रही हूं. ना सर्जरी को, ना ही कीमोथेरेपी को. मैं ईश्वर की कृपा को याद कर रही हूं. उन्होंने आगे लिखा कि जब भी मुझे लगा कि मैं एक कदम भी नहीं चल सकती, कोई ना कोई मेरे साथ चलने के लिए खड़ा होता था. मुश्किल वक्त में कभी अकेले नहीं रही.
क्या बोलीं मेधा?
अब पीछे मुड़कर देखती हूं, तो जानती हूं कि ये महज संयोग नहीं थे. ये ईश्वर का मेरा हाथ थामने का तरीका था. इस जर्नी के दौरान मुझे एहसास हुआ कि ईश्वर हमेशा दिव्य रूप में हमारे सामने प्रकट नहीं होते. वे मेरे जीवन में मेरे गुरुओं, मेरे डॉक्टरों, मेरी नर्सों, मेरे परिवार, मेरे दोस्तों के रूप में आए और यहां तक कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में भी आए जो कभी अजनबी थे, लेकिन मेरे लिए आशीर्वाद बन गए.
बेटी और पति को किया थैंक्स
मेरी बेटियों के लिए… एक मां अपना जीवन इस विश्वास में बिताती है कि वो हमेशा अपने बच्चों का हाथ थामे रहेगी. इस यात्रा ने मुझे याद दिलाया कि एक दिन बिना एहसास किए भी बच्चे अपनी मां का हाथ थामने लगते हैं और मेरा हाथ थामने के लिए धन्यवाद और महेश को भी मेरे साथ रहने के लिए धन्यवाद. इसके आगे उन्होंने और क्या लिखा इसके लिए आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- 2008 में आई वो फिल्म, जो पर्दे पर आते ही बुरी तरह हुई फ्लॉप, फिर भी जीत गई नेशनल अवॉर्ड
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
11 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
14 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines