---विज्ञापन---

2008 में आई वो फिल्म, जो पर्दे पर आते ही बुरी तरह हुई फ्लॉप, फिर भी जीत गई नेशनल अवॉर्ड, आपने देखी?

2008 Flop Film Won National Award: बॉक्स ऑफिस पर साल 2008 में एक आई थी, लेकिन बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और फिर भी इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

---विज्ञापन---

2008 Flop Film Won National Award: बॉक्स ऑफिस पर साल कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. हालांकि, टिकट खिड़की पर आने वाली हर फिल्म हिट नहीं होती है बल्कि कुछ फिल्में फ्लॉप भी हो जाती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो साल 2008 में आई थी, लेकिन बुरी तरह फ्लॉप हुई थी और फिर भी इस फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…

फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2008 में निशिकांत कामत के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मुंबई मेरी जान’ है. ये फिल्म साल 2006 में मुंबई में हुए एक हादसे के ऊपर बनी थी, जिसमें 11 जुलाई 2006 को मुंबई में ट्रेन धमाकों की आग के विकराल रूप को दिखाया गया था. इस हादसे में 187 लोगों की मौत हो गई थी.

---विज्ञापन---

सच्ची घटना पर बनी थी फिल्म

फिल्म की कहानी योगेश विनायक जोशी, उपेंद्र सिधाये ने लिखी थी. सच्ची घटना पर बनी इस फिल्म में केके मेनन, आर माधवन, परेश रावल, इरफान खान जैसे शानदार कलाकार थे, लेकिन फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. भले ही फिल्म हिट नहीं हुई, लेकिन क्रिटिक्स ने इसे खूब सराहा था.

जीता नेशनल फिल्म अवॉर्ड

बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने वाली इस फिल्म ने बेस्ट स्पेशल इफेक्ट के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था. इस फिल्म की बात करें तो ये एक ट्रेजडी ड्रामा फिल्म है, जो 11 जुलाई 2006 के बाद मुंबईवासियों के मन में उठने वाले भावों, डर, संदेह और संघर्ष को दिखाती है.

---विज्ञापन---

कहां देखें?

इस फिल्म का बजट करीब 3.5 करोड़ रुपये था और इसने भारत में लगभग 4.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म महाफ्लॉप रही, लेकिन बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स के लिए नेशनल अवॉर्ड जीतकर इसने खुद को साबित किया था. इस फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है. अगर आप भी इसे ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो इसे Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 69 की उम्र में हसीना ने दिखाई 39 की अदाएं, एक्ट्रेस के ग्लैमरस अंदाज पर फिदा हुए फैंस

---विज्ञापन---

First published on: Jul 12, 2026 06:57 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola