Mahesh Bhatt Horrific Experience: बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में अक्सर बात करते हुए नजर आ जाते हैं. उन्हें उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है. वह कभी भी अपने बारे में खुलकर बात करने से पीछे नहीं रहते हैं. ऐसे में हाल ही में दिग्गज डायरेक्टर ने अपने बचपन के दिनों को याद किया है और एक ऐसी घटना के बारे में बताया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो जाएगा. उनकी परवरिश मुंबई में हुई थी. ऐसे में उन्होंने बताया कि उन पर 4 लड़कों ने उनके साथ ओछी हरकत की थी. साथ ही उनकी मां के साथ भी गाली-गलौच की थी. चलिए बताते हैं आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.
दरअसल, महेश भट्ट ने हाल ही में अपनी बेटी पूजा भट्ट के होस्ट ‘द पूजा भट्ट शो’ में पहुंचे थे. इस दौरान उस घटना को याद किया, जो उनके साथ शाम को घर लौटते समय हुई थी. उन्होंने बताया कि अचानक से उन्हें चार लड़कों ने घेर लिया था. उन्हें जोर से पकड़ लिया था और दीवार में सटा दिया था. इस घटना के बाद वह बुरी तरह से डर गए थे. उनके मन में बस ऐसा हुआ कि भगवान बचाइए. निर्देशक ने बताया कि उन्होंने उनसे छोड़ने और घर जाने की विनती की. उन 4 लड़कों ने उन्हें चारों ओर से घेर रखा था.
यह भी पढ़ें: ‘समाज में भ्रम फैलाया’, पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने दिया जवाब, ज्योति बोलीं- ‘क्या सच है क्या झूठ…?’
मां को दिया गालियां- महेश भट्ट
महेश भट्ट ने इस डरावने किस्से के बारे में बात करते हुए आगे बताया कि मामला बिगड़ता जा रहा था. वो उनकी मां को गाली दे रहे थे. उन लोगों ने ज्यादा परेशान करना शुरू कर दिया. वो उम्मीद कर रहे थे कि कोई राहगीर आएगा और उनकी मदद करेगा लेकिन, कोई भी आगे बढ़कर नहीं आया. उन चारों में एक ने उनकी पैंट खींचने के लिए कहा. वो बताते हैं कि इससे पहले वह उनकी पैंट खींचने के लिए आगे आ पाता वह गिड़गिड़ाने लगे और उसका हाथ पीछे धकेल दिया था. महेश भट्ट ने बताया कि वो जोर से चिल्लाने लगे कि ऐसा उनके साथ क्यों किया जा रहा है. इस पर उन लोगों ने कहा कि वो देखना चाहते हैं कि वह उनमें से एक हैं या नहीं. लड़के उनकी मां को गाली देने लगे और कहा कि वो एक मुसलमान है और घटिया फिल्मों में नचाती थी तो उनका नाम महेश क्यों है? इस पर वह एकदम स्तब्ध रह गए. इसकी वजह से वह फूट-फूटकर रोने लगे.
पिता पर भी उठाए सवाल
महेश भट्ट ने आगे बताया कि उन लड़कों ने पिता को लेकर सवाल किए. डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने उन लड़कों को चेतावनी दी कि वह इस घटना की जानकारी अपने पिता को देंगे. इस पर वह हंसने लगे और पूछने लगे कि उनके पिता कहां हैं? कहां रहते हैं? उन लड़कों के सवालों ने परिवार के उस गहरे जख्म को और भी गहरा कर दिया, जिसे वह सालों से छुपा रहे थे. इस घटना के बाद वह बुरी तरह से टूट गए थे. हकलाते हुए कहा था कि उनके पिता उनके साथ ही रहते हैं. लेकिन वह अंदर से टूट चुके थे, जिसकी वजह से उनकी आवाज में वो दम और विश्वास नहीं था. लेकिन बाद में उन्होंने चिल्लाते और आंखों से आंखे मिलाते हुए कहा था कि वह उनके साथ नहीं रहते हैं. उनके पिता अंधेरी में उनकी दूसरी मां के साथ रहते हैं. इसके बाद उन लड़कों ने उनको छोड़ दिया.
यह भी पढ़ें: ‘अभी मुलाकात हुई…’, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने पर क्या बोलीं Maithili Thakur?
घटना के बाद परिवार से टूट गया रिश्ता
महेश भट्ट ने बताया कि इस घटना ने उनके मन पर गहरा असर छोड़ा. इसके बाद उनकी मां के साथ उनके रिश्ते हमेशा के लिए बदल गए. वह परिवार के लिए विलेन बन गए. क्योंकि उनकी मां और उनके भाई-बहनों को लगा कि महेश ने घर के राज को खोलकर सबके साथ विश्वासघात किया. उन लोगों ने उसी वक्त उनको अपनी जिंदगी से बाहर कर दिया. बहरहाल, अगर महेश भट्ट के माता-पिता के बारे में बात की जाए तो उनके माता-पिता नानाभाई भट्ट, जो कि ब्राह्मण थे और मां शिरीन मोहम्मद अली, जो कि शिया मुस्मिल थीं. इनके 6 बच्चे थे. इसमें से एक महेश भट्ट और मुकेश भट्ट भी शामिल थे.
यह भी पढ़ें: ‘7-8 महीने तक खाली बैठा रहता था…’, ‘पंचायत’ फेम दुर्गेश कुमार ने स्ट्रगल के दिनों को किया याद | Exclusive
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
7 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
8 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
12 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
12 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
13 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
14 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
15 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
16 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines