'अभी मुलाकात हुई…', बिहार विधानसभा चुनाव 2025 लड़ने पर क्या बोलीं Maithili Thakur?

Maithali Thakur: मैथिली ठाकुर इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं. बिहार विधानसभा चुनाव का ऐलान हो गया है. इस बीच खबरें हैं कि मैथिली चुनाव में भाजपा की ओर से खड़ी हो सकती हैं.

maithili thakur

Maithili Thakur: बिहार विधानसभा का चुनाव हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को बिहार में 2 चरणों में चुनाव आयोजित किए जाएंगे. इसके साथ ही नतीजे 14 नवंबर को जारी होंगे. अब इन सबके बीच एक जाना-माना नाम काफी चर्चाओं में बना हुआ है. ये कोई और नहीं बल्कि बिहार की फेमस लोक गायिका मैथिली ठाकुर हैं. चर्चा है कि मैथिली भाजपा की तरफ से बिहार के विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनकर खड़ी हो सकती है. हाल ही में मैथिली ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय से भी मुलाकात की, जिससे खबरें और तेज हो गईं.

चुनाव लड़ने की चर्चा तेज

भारतीय जनता पार्टी मैथिली को दरभंगा की अलीनगर सीट से टिकट दे सकती हैं. मैथिली के साथ हुई मुलाकात के बाद बीजेपी नेता विनोद तावड़े ने अपने एक्स अकाउंट पर फोटो भी शेयर की थी, जिसमें मैथिली के साथ विनोद तावड़े और गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय नजर आ रहे हैं. इस पोस्ट के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर मैथिली के चुनाव लड़ने की चर्चाएं तेज हो गई.

चर्चाओं पर क्या बोलीं मैथिली?

मैथिली के राजनीति में उतरने की चर्चाओं के बीच ही मैथिली जबलपुर एक कार्यक्रम में पहुंची. यहां जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो मैथिली ने कहा कि हां मैं विनोद तावड़े और नित्यानंद राय से मिली थी और हमारे बीच बिहार की स्थिति को लेकर खूब चर्चा भी हुई. अभी चुनाव लड़ने की कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं हुई है, देखते हैं क्या होता है.

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

बता दें मैथिली बिहार के दरभंगा की रहने वाली हैं. लोक संगीत में उन्होंने नेशनल से लेकर इंटरनेशनल तक पहचान बनाई है. साल 2011 में टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो लिटिल चैंप्स से अपनी पहचान बनाने वालीं मैथिली आज एक जानी-मानी सिंगर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी कला की खूब तारीफ की थी. इसके साथ ही मैथिली को पीएम ने सांस्कृतिक राजदूत पुरस्कार से सम्मानित भी किया था. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ