कभी बेटी संग लिकलॉप, कभी शादी पर बवाल... Mahesh Bhatt के वो विवाद, जब फिल्ममेकर पर उछला कीचड़

Mahesh Bhatt Controversies: आज महेश भट्ट का जन्मदिन है। हर कोई महेश को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहा है, लेकिन महेश की अब तक की लाइफ विवादों से भी भरी रही है। आज हम आपको बताते हैं कि कब-कब महेश का नाम विवादों में आया?

Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt Controversies: हिंदी सिनेमा के सितारों की चर्चा हो और महेश भट्ट का नाम उसमें न आए, भला ऐसा कैसे हो सकता है? हालांकि अगर बॉलीवुड के विवादों की बात आ जाए तो इसमें महेश भट्ट का नाम तो आता ही है। आज यानी 20 सितंबर को महेश भट्ट का जन्मदिन है। फिल्ममेकर के बर्थडे के मौके पर हम आपको उनसे जुड़े कुछ विवाद बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर कब-कब महेश भट्ट का नाम विवादों में रहा?

विज्ञापन

कब-कब कंट्रोवर्सीज में रहा महेश भट्ट का नाम?

शादी को लेकर विवाद

फिल्ममेकर महेश भट्ट ने 20 साल की उम्र में शादी कर ली थी। ऐसा माना जाता है कि महेश भट्ट की पहली बीवी ने शादी के बाद अपना नाम बदल लिया था। पहली शादी से महेश के 2 बच्चे हुए थे, जिनका नाम पूजा भट्ट और राहुल भट्ट है। महेश की पहली बीवी का नाम किरण भट्ट है। किरण के साथ महेश ने लव मैरिज की थी, लेकिन यह शादी टूट गई और महेश की लाफ में सोनी राजदान आ गईं।

विज्ञापन

परवीन बॉबी संग अफेयर

कई बार बॉलीवुड सितारों के अफेयर में होने की बातें होती हैं। एक वक्त ऐसा भी था, जब गॉसिप गलियारों में महेश भट्ट और परवीन बॉबी के नाम के चर्चे होते थे। उस वक्त ऐसा कहा जाता था कि दोनों रिश्ते में हैं। ऐसा भी माना जाता है कि महेश भट्ट की पहली शादी टूटने की वजह उनका परवीन बॉबी संग अफेयर था, लेकिन अफवाहों के बीच परवीन ने सोनी से दूसरी शादी कर ली थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mahesh Bhatt (@maheshfilm)

विज्ञापन

पूजा भट्ट संग लिपलॉक

महेश भट्ट का यह विवाद बहुत गरमाया था। दरअसल, 80 के दशक में एक मैगजीन के लिए महेश भट्ट और पूजा भट्ट ने लिपलॉक किया था। बाप-बेटी के इस तरह के फोटोशूट को देखकर पूरी इंडस्ट्री में हंगामा हो गया था। इसी दौरान पूजा ने टॉपलैस होकर फोटोशूट भी करवाया था और उन पर अश्लीलता फैलाने का आरोप भी लगा था।

रिया चक्रवर्ती संग फोटोज

न सिर्फ पूजा भट्ट, बल्कि जब रिया चक्रवर्ती संग महेश की तस्वीरें सामने आई थी तो भी पूरा बवाल हुआ था। दोनों की साथ फोटो सामने आने के बाद इनके रिश्ते पर भी सवाल उठने लगे थे। लोगों ने इन तस्वीरों को देखकर तरह-तरह के कयास लगाए। हालांकि कुछ दिन बाद यह मामला भी शांत हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ