फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका! 77 साल के दिग्गज डायरेक्टर ने लिया संन्यास, 4 दशक तक दीं कई कल्ट क्लासिक फिल्में

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट ने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बनाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने 77 साल की उम्र में फिल्मों का निर्देशन छोड़ने का फैसला ले लिया है. चलिए जानते है इसके बारे में.

Mahesh Bhatt

Mahesh Bhatt ने डायरेक्शन से लिया संन्यास

विज्ञापन

90 के दशक का वो मशहूर डायरेक्टर जिसने अपने निर्देशन में बॉलीवुड को कई बड़ी फिल्में दी है. हालांकि, अब उन्होंने फिल्मों से दूरी बनने का फैसला कर लिया है. 77 साल की उम्र में महेश भट्ट ने निर्देशन छोड़ने का फैसले कर लिया है. उन्होंने अपने करियर में कई बड़ी फिल्में दी है, जो आज भी दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हालांकि, डायरेक्टर के संन्यास के ऐलान के बाद फिल्म इंडस्ट्री को एक बड़ा झटका लगा है.

फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने इस बात की जानकारी उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान दी है. इतना ही नहीं उन्होंने इसके पीछे की वजह भी साफ की है.

विज्ञापन

महेश भट्ट ने निर्देशन छोड़ने का किया ऐलान

फिल्म डायरेक्टर महेश भट्ट ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए संन्यास की पुष्टि की है. दरअसल, इस इंटरव्यू में जब डायरेक्टर महेश भट्ट से उनके द्वारा डायरेक्शन की बात की गई, तो उन्होंने इस पर जवाब दिया. नहीं. दरअसल, फिल्मों के बारे में इतने जोश के साथ बात करना काफी अच्छा और सुकून देता है.

विज्ञापन

महेश भट्ट ने बताई रिटायरमेंट की वजह

महेश भट्ट से आगे बात करते हुए जब उनसे पूछा गया कि डायरेक्टर की पोस्ट से रिटायरमेंट लेने का क्या कारण है. इस पर बात करते हुए महेश भट्ट ने साफ कहा, ‘जहां जिंदगी है, वहां जान है. इतना ही नहीं जब आपको पहले से मालूम है कि आपको क्या करना है और आपको पहले से ही कंटेंट डिजाइन किया जा चुका है, तो वहां पर किसी भी कलाकार की भूमिका क्या रह जाती है.’ महेश भट्ट ने आगे यह भी कहा कि हिंदी सिनेमा किसी निराशाजनक पर मौजूद नहीं है, वो लगातार ग्रो कर रहा है. हालांकि, जब डायरेक्टर महेश भट्ट से पूछा गया की आपको हालिया रिलीज कोई फिल्म बढ़िया लगी है, तो इस पर उन्होंने कहा कि मैने हाल में एक मूवी देखी है, जो मूझे काफी ज्यादा पसंद आई है. वो और कोई नहीं इम्तियाज अली की फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ है. उन्होंने आगे कहा कि मैंने इसके बारे में लिखा भी था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ