Mahesh Babu Net Worth: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू का अपना फैनबेस है और उनकी अलग ही पॉपुलैरिटी है. आज 9 अगस्त को अभिनेता अपना बर्थडे मना रहे हैं. इस खास मौके पर फैंस भी उनको जमकर बधाई दे रहे हैं और विश कर रहे हैं. इस बीच आइए जानते हैं कि महेश बाबू की नेटवर्थ कितनी है?
महेश बाबू की नेटवर्थ
महेश बाबू की नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स मुताबिक, महेश बाबू भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शामिल हैं. जी हां, उनकी कुल नेटवर्थ करीब 244 करोड़ रुपये बताई जाती है. इतना ही नहीं बल्कि बताया जाता है कि वो एक फिल्म के लिए 80 करोड़ रुपये फीस लेते हैं.
प्रॉपर्टी और दूसरी संपत्तियां
महेश बाबू की नेटवर्थ से जुड़ी इस जानकारी की ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स में यही दावा किया जाता है. इसके अलावा फिल्मों से होने वाली कमाई के अलावा महेश बाबू की प्रॉपर्टी और दूसरी संपत्तियां भी उनकी कुल नेटवर्थ का बड़ा हिस्सा हैं और उनके पास लग्जरी कारें भी हैं.
प्राइवेट जेट के भी हैं मालिक
रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के पॉश इलाके जुबली हिल्स में उनका एक आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है. इसमें स्विमिंग पूल, पूरी तरह से लैस जिम, बड़ा ओपन गार्डन, स्पेशियस लिविंग एरिया समेत कई फैसिलिटी मौजूद हैं. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक, महेश बाबू के पास एक प्राइवेट जेट भी है, जिसका इस्तेमाल वो प्रोफेशनल ट्रिप्स और फैमिली वेकेशन के लिए करते हैं.
लग्जरी वैनिटी वैन
महेश का साम्राज्य यहीं खत्म नहीं होता है बल्कि महेश बाबू के पास एक लग्जरी वैनिटी वैन भी होने की बात कही जाती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कारवां नाम की इस वैनिटी वैन की कीमत करीब 6.2 करोड़ रुपये है. इसमें बेडरूम, एंटरटेनमेंट सिस्टम, मीटिंग एरिया, लग्जरी वॉशरूम समेत कई हाई-एंड सुविधाएं मौजूद हैं.
प्रोडक्शन हाउस
बता दें कि एक्टिंग और लग्जरी एसेट्स के अलावा ‘वाराणसी’ स्टार अपना प्रोडक्शन हाउस जीएमबी एंटरटेनमेंट भी चलाते हैं. जी हां, उन्होंने साल 2014 में अपनी पत्नी नम्रता शिरोडकर के साथ मिलकर इसकी शुरुआत की थी. इस बैनर के तहत ‘राव बहादुर’, ‘मेजर’, ‘सरिलेरु नीकेव्वरु’, ‘सरकारू वारी पाटा’, ‘श्रीमंथुडु’ और ‘ब्रह्मोत्सवम’ जैसी फिल्में बनाई गई हैं.
लग्जरी कारें
इसके अलावा महेश बाबू एक मेंसवियर क्लोदिंग ब्रांड और एएमबी सिनेमाज नाम की मल्टीप्लेक्स चेन के भी मालिक हैं. वहीं, अगर महेश की लग्जरी कारों की बात करें तो महेश बाबू के पास लग्जरी कारों का शानदार कलेक्शन भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके गैराज में ऑडी आर8, रेंज रोवर वोग, टोयोटा लैंड क्रूजर, लेम्बॉर्गिनी गैलार्डो, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और ऑडी ई-ट्रॉन इलेक्ट्रिक एसयूवी जैसी महंगी कारें शामिल हैं.
यह भी पढ़ें- क्यों ट्रोल हो रहे Guru Randhawa? नए सॉन्ग से जुड़ा है मामला, जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
26 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
50 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
4 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines