---विज्ञापन---

क्यों ट्रोल हो रहे Guru Randhawa? नए सॉन्ग से जुड़ा है मामला, जानें डिटेल्स

Guru Randhawa Trolling: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है. ये मामला सिंगर के नए गाने से जुड़ा हुआ है. आइए जानते हैं कि क्यों गुरु ट्रोल हो रहे हैं?

---विज्ञापन---

Guru Randhawa Trolling: पॉपुलर सिंगर गुरु रंधावा इन दिनों अपने नए गाने ‘फाइन शिट’ को लेकर चर्चा में हैं. गुरु का ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है. हालांकि, गाने की रिलीज के बाद अब गुरु को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये मामला और गुरु को क्यों ट्रोल किया जा रहा है?

यूजर्स को पसंद नहीं आए बोल

दरअसल, हाल ही में रिलीज हुए गुरु के गाने ‘फाइन शिट’ के बोल यूजर्स को रास नहीं आए. अब जाहिर है कि अगर लोगों को गाने के बोल नहीं पसंद आए, तो वो इसके बारे में कुछ तो कहेंगे. अब इसी गाने की वजह से गुरु रंधावा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. गुरु के इस गाने की बात करें तो उनके नए गाने में ऑफिस का सेटअप है.

---विज्ञापन---

लोगों ने उठाए सवाल

इस गाने में वो गाना गा रहे हैं और एक लड़की अजीब तरह का डांस कर रही है. इस लड़की का डांस भी यूजर्स को नहीं भाया है और इस तरह की प्रेजेंटेशन पर सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल खड़े कर दिए हैं. एक यूजर ने इस गाने को सुनने के बाद कमेंट सेक्शन में लिखा है कि ये गाना बिल्कुल सामान्य है और पिछला वाला गाना बेहतर था.

क्या बोले यूजर्स?

वहीं, दूसरे यूजर ने कहा कि एआई से बनाया हुआ पंजाबी गाना. एक और यूजर ने कहा कि भाई ने गाने में सभी कार ब्रांड बोले और वीडियो में कोई भी इस्तेमाल नहीं किया. इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है कि कौन सी शराब पीकर लिरिक्स लिखे पाजी. इस तरह अब यूजर्स सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

पहले भी हो चुके हैं ट्रोल

भले ही यूजर्स इस गाने को ट्रोल कर रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं है कि लोगों को गुरु का गाना पसंद नहीं आया. जी हां, कुछ लोगों ने गुरु रंधावा के इस गाने को पसंद भी किया है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब गुरु को उनके गाने के लिए ट्रोल किया गया है. जी हां, पिछले साल भी उन्हें अपने एक गाने ‘अजुल’ के कारण ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें- Ramayan ने बदला था दूरदर्शन और भारतीय टीवी का इतिहास, कमाया तगड़ा मुनाफा

---विज्ञापन---

First published on: Aug 08, 2026 04:58 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola