मुंबई: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति का 15 नवंबर (मंगलवार) को निधन हो गया। इस खबर के मिलने के बाद से ही तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से लेकर हर तरफ दुख का माहौल है। वहीं सेलेब्स के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया के जरिए कृष्ण मूर्ति के निधन पर शौक जताया है।
अभी पढ़ें – Anupamaa Upcoming Twist: पाखी के सिर से अब उतरेगा अमीरी का भूत, अधिक के साथ दर-दर भटकने को मजबूर
पीएम मोदी ने दुख जताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट के जरिए कृष्ण मूर्ति को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्वीट पर लिखा- ‘कृष्ण गारू एक महान सुपरस्टार थे, जिन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय और जीवंत व्यक्तित्व से लोगों का दिल जीत लिया। उनका निधन सिनेमा और मनोरंजन जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में मेरे विचार @urstrulyMahesh और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। शांति।’
उनके बेटे महेश बाबू को गहरा सदमा लगा है। बता दें, 16 नवंबर यानी आज दिवंगत अभिनेता का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा, जो कि महाप्रस्थानम श्मशान घाट पर होगा। वहीं आज पूरा साउथ सिनेमा भी बंद रहेगा।
इन सितारों ने भी दी श्रद्धांजलि
सुपरस्टार रजनीकांत ने भी कृष्णा के निधन पर दुख व्यक्त किया और लिखा, “कृष्णा गारू का निधन तेलुगु फिल्म उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है … उनके साथ 3 फिल्मों में काम करना ऐसी यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगा। उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं..उनकी आत्मा को शांति मिले @urstrulyMahesh।”
इसी के साथ चिरंजीवी, राम चरण, जूनियर एनटीआर, विजय देवरकोंडा और राणा दग्गुबाती भी महेश बाबू के घर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।
महेश बाबू के लिए एक दुखद वर्ष
महेश बाबू के लिए यह साल काफी दुखद रहा है। अभिनेता ने अपने भाई रमेश बाबू को 8 जनवरी, 2022 को नए साल की शुरुआत में ही खो दिया। इसके बाद 28 सितंबर, 2022 को उनकी मां इंदिरा देवी का निधन हो गया और इसी साल यानी 15 नवंबर, 2022 को उनके कृष्णा मूर्ति भी उन्हें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए, अब उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, लेकिन उनके प्रशंसक लगातार उनका साथ दे रहे हैं।
अभी पढ़ें – Virat Kohli ने फिर दिखाया अपना रोमांटिक साइड, दिल पर लिखवाया पत्नी ‘A’nushka का नाम
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
3 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
4 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
6 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
6 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
7 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
8 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
8 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
8 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines