Happy Birthday Mahesh Babu: साउथ सुपरस्टार महेश बाबू इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटड फिल्म SSMB29 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एस.एस राजामौली की ये फिल्म मोटे बजट की फिल्म बताई जा रही है, जिसका बजट 1000 करोड़ रुपये है। फिल्म को लेकर महेश बाबू के फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच हम आपको उनके बारे में बताने जा रहे हैं कि उन्होंने कब अपने करियर की शुरुआत की थी?
कब की थी करियर की शुरुआत?
महेश बाबू 9 अगस्त को अपना बर्थडे मनाने वाले हैं। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि महेश बाबू ने बेहद छोटी उम्र में एक्टिंग शुरू की थी। जी हां, महेश जब सिर्फ 4 साल के थे, तब उन्हें एक फिल्म में देखा गया था। हालांकि, इस फिल्म में महेश के ज्यादा सीन नहीं थे, लेकिन उन्होंने पहली बार चार साल की उम्र में काम शुरू किया था। दरअसल, हुआ ये था कि जब महेश बाबू सिर्फ चार साल के थे, तो वो तेलुगु फिल्म ‘नीदा’ के सेट का दौरा करने के लिए गए थे।
पॉपुलर होते गए महेश
इस दौरान फिल्म के निर्देशक दसारी नारायण राव ने बाबू के कुछ सीन शूट किए थे। फिल्म ‘नीदा’ में बाबू एक बाल कलाकार के रूप में नजर आए थे और उन्होंने यही से अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 1983 में उन्होंने निर्देशक कोडी रामकृष्ण की रिक्वेस्ट पर ‘पोराटम’ में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक-एक करके फिल्म करते चले गए।
11 साल की उम्र कारनामा कर चुकी हैं महेश की बेटी
आज के समय में महेश बाबू, साउथ का बेहद पॉपुलर नाम हैं और उनकी बेहद तगड़ी फैन फॉलोइंग भी है। ना सिर्फ महेश बाबू बल्कि उनकी बेटी भी कम नहीं हैं। जी हां, महेश की बेटी ने भी छोटी उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महेश बाबू की बेटी सितारा ने महज 11 साल की उम्र वो कारनामा कर दिखाया, जिसे करने के लिए स्टार्स को सालों लग जाते हैं।
पहली स्टारकिड हैं सितारा
बता दें कि 11 साल की उम्र में सितारा, टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टारकिड बन गई हैं। जी हां, सितारा पहली स्टारकिड हैं जो टाइम्स स्क्वायर बिलबोर्ड पर डेब्यू कर चुकी हैं। सितारा की फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है और उनके फैंस उन पर बेहद प्यार लुटाते हैं।
यह भी पढ़ें- Vedika Pinto कौन हैं? जो Nishaanchi में Aaishvary Thackeray संग निभा रही लीड रोल
संबंधित खबरें
सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
6 mins agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
31 mins agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
3 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
3 hrs agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
4 hrs agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
5 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
5 hrs agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
23 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines