Mahavatar Narshimha OTT Release: अश्विन कुमार की फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ 2025 की बहु चर्चित फिल्मों में से एक रही है. ये पहली भारतीय ए़निमेटेड फिल्म रही है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. इस मूवी को दर्शकों ने काफी पसंद किया. फिल्म ने 2025 की बड़े बजट की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. ऐसे में अब अगर आप इसे थिएटर में देखने से चूक गए हैं तो इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. मेकर्स ने फिल्म ने की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया है. चलिए बताते हैं इसे आप कब और कहां पर देख सकते हैं.
अश्विन कुमार की एनिमेटेड माइथोलॉजिकल ड्रामा फिल्म को 19 सितंबर को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है. थिएटर में धमाल मचा चुकी इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था, जो कि अब खत्म हो चुका है. ये गुरुवार को ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. मेकर्स ने ऐलान करते हुए एक्स पर पोस्ट की और फैंस को सरप्राइज गिफ्ट दिया है. नेटफ्लिक्स इंडिया की पोस्ट में लिखा गया, ‘इस शेर की दहाड़ पूरा साम्राज्य हिला सकती है. देखिए महावतार नरसिम्हा 19 सितंबर को दोपहर 12.30 बजे के बाद.’
यह भी पढ़ें: तेजा सज्जा की ‘मिराई’ ने Box Office पर मचाई धूम, पहले हफ्ते ₹60 करोड़ पार
आपको बता दें कि इसे आप आज यानी कि 19 सितंबर को 12.30 बजे के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. इसके लिए अब फैंस को और भी इंतजार नहीं करना होगा.
30 करोड़ बजट, कमाई 300 करोड़ के पार
गौरतलब है कि फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ को 25 जुलाई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. ये एक कन्नड़ फिल्म है, जिसे कई भाषाओं में रिलीज किया गया था और इसे लोगों से भरपूर प्यार मिला था. ये भारतीय सिनेमा की पहली एनिमेटेड फिल्म है, जिसने बजट का 10 गुणा से भी ज्यादा कमाई की है. IMDB की मानें तो 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 297.38 करोड़ और वर्ल्डवाइड 325.38 करोड़ का बिजनेस किया है. ये 2025 की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है. ऐसे में अब देखना होगा कि फिल्म ओटीटी पर कैसा परफॉर्म करती है और ये किसे पीछे छोड़ती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
5 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
7 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
8 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
9 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
9 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
10 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
11 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
12 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines