Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 के पावन मौके पर आम श्रद्धालुओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक प्रयागराज का रुख कर रहे हैं। अनुपम खेर, नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, राजकुमार राव समेत अब तक कई फिल्म स्टार्स महाकुंभ में पहुंचकर पावन स्नान कर चुके हैं। इस बीच भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ’ भी प्रयागराज में पावन स्नान करने के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें सुपरस्टार संगम में स्नान करते हुए देखे जा सकते हैं। दिलचस्प बात ये है कि एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे भी प्रयागराज में हैं और उनकी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरें में एक्ट्रेस भी संगम में पावन डुबकी लगाते दिखी हैं।
निरहुआ ने लगाई पावन डुबकी
सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ ‘निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए हैं। इसके साथ में उन्होंने फैंस से कहा है, ‘चलो कुंभ चलें।’ पहले वीडियो में निरहुआ को पीली धोती और गमछा में देखा जा सकता है। वह संगम में डुबकी लगाते हुए और हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में उन्हें एक कुर्सी पर बैठकर चाय पीते हुए देखा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: Celebrity MasterChef में हुआ पहला एलिमिनेशन, नाम सुनकर लगेगा झटका!
आम्रपाली ने शेयर की तस्वीरें
दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों में आम्रपाली को संगम में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। तस्वीरों में आम्रपाली के साथ दो महिलाएं भी संगम में नजर आ रही हैं। आम्रपाली ने अपने हाथों से एक तस्वीर पकड़ी हुई है, जो किसी बुजुर्ग दंपति की है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर लाइट पर्पल कलर की साड़ी पहन रखी है।
आम्रपाली ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस प्रयागराज में बने प्राइवेट कैंप के अंदर बैठी हुई चिल करती नजर आ रही हैं। इसके अलावा उन्होंने कैंप के बाहर से भी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। तस्वीरों के साथ में एक्ट्रेस ने कैप्शन दिया है, ‘महाकुंभ 2025 हर हर गंगे। जय महाकाल।’
कई बार आ चुकी है डेटिंग की खबरें
जाहिर है कि आम्रपाली दुबे और निरहुआ का नाम एक-दूसरे के साथ हमेशा जुड़ता है। दोनों ने एक साथ कई सुपरहिट फिल्में की हैं। इस जोड़ी को फैंस भी काफी पसंद करते हैं। गॉसिप गलियारों में यहां तक चर्चा है कि आम्रपाली और निरहुआ एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन दोनों खुद को सिर्फ अच्छा दोस्त बताते हैं। अब महाकुंभ से दोनों ने अपनी-अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
47 mins agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
3 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
4 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines