Celebrity MasterChef में हुआ पहला एलिमिनेशन, नाम सुनकर लगेगा झटका!

Celebrity MasterChef First Elimination: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दूसरे हफ्ते में शॉकिंग एलिमिनेशन हुआ है, जिसमें शो के मजबूत सेलिब्रिटी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।

celebrity masterchef chandan prabhakar get eliminated from cooking show

Celebrity MasterChef File Photo. Source- Instagram

Celebrity MasterChef First Elimination: सोनी लिव के कुकिंग शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में पहला शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया है। जिस सेलिब्रिटी को शो से बाहर का रास्ता दिखाया गया है, उसका नाम सुनकर आपको भी झटका लग सकता है। जाहिर है कि सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दूसरे हफ्ते में कैप्टन तेजस्वी प्रकाश और कैप्टन कबिता सिंह की टीम को टीम सर्विस चैलेंज मिला था। इस राउंड को कबिता सिंह की टीम ने जीता। वहीं तेजस्वी प्रकाश की टीम को ब्लैक एप्रन चैलेंज मिला था। इस चैलेंज के तहत किसी एक सेलिब्रिटी का सफर शो से खत्म होना तय था। आइए जानते हैं कि कौन पहले हफ्ते में बाहर हुआ है?

ब्लैक एप्रन चैलेंज में शॉकिंग एलिमिनेशन

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के दूसरे हफ्ते में काफी हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। पहले टीम सर्विस चैलेंज में सेलिब्रिटी कुक्स के बीच काफी तू तू-मैं मैं देखने को मिली थी। इसके बाद शॉकिंग एलिमिनेशन हो गया और मजबूत सेलिब्रिटी का सफर खत्म हो गया। दरअसल, ब्लैक एप्रन चैलेंज का तेजस्वी प्रकाश और उनकी टीम ने सामना किया। तेजस्वी, उषा नाडकर्णी, निक्की तंबोली, चंदन प्रभाकर और गौरव खन्ना डेंजर जोन में आ गए।

निक्की तंबोली ने कहा कि उनके हिसाब से कबिता सिंह की टीम के दो सेलिब्रिटी डेंजर जोन में आने के हकदार थे। उन दोनों को सिर्फ इसलिए बचा लिया गया क्योंकि उन्होंने ग्रुप में परफॉर्म किया। निक्की ने इस दौरान अर्चना गौतम और राजीव अदातिया का नाम लिया। दरअसल, निक्की के हिसाब से अर्चना और राजीव वीक कंटेस्टेंट्स थे।

कौन बना पहले एविक्शन का शिकार?

उधर, निक्की तंबोली की बात से अर्चना गौतम सहमत नहीं हुईं जिससे उनके बीच हल्की बहस भी हुई। तेजस्वी प्रकाश की टीम को डिश बनाने के लिए दिया गया जिसमें चंदन प्रभाकर और तेजस्वी प्रकाश बॉटम 2 में आ गए। दोनों के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन जिस सेलिब्रिटी को एलिमिनेट होना पड़ा वह चंदन प्रभाकर थे।

बेहद कम अंतर से चंदन एलिमिनेट

उधर, शेफ रणवीर बरार ने बताया कि तेजस्वी प्रकाश बहुत कम अंतर से बच गई हैं और चंदन प्रभाकर को एलिमिनेट होना पड़ा है। चंदन की बात करें तो सेलिब्रिटी मास्टरशेफ में पहला हफ्ता उनके लिए बिल्कुल अच्छा नहीं रहा था। दूसरे हफ्ते में चंदन ने अपनी डिश से जज को इम्प्रेस कर दिया था। उनकी डिश टॉप 3 में आई थी। वह अपनी कुकिंग का और टैलेंट दिखा पाते इससे पहले उन्हें शो से एलिमिनेट कर दिया गया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ