Pankaj Dheer Death News: महाभारत के ‘कर्ण’ पंकज धीर के निधन से टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक शोक की लहर दौड़ गई है. 68 की उम्र में कैंसर से जंग लड़ते-लड़ते पंकज धीर सबकी आंखें नम करके चले गए. सोशल मीडिया पर ‘महाभारत’ फेम एक्टर के फैंस उनकी फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. इसके साथ ही पंकज धीर के फिल्म इंडस्ट्री के दोस्त भी उनके निधन से सदमे में हैं. किसी को यकीन ही नहीं हो पा रहा है कि पंकज धीर अब हमारे बीच इस दुनिया में नहीं रहे हैं. एक्टर के अंतिम संस्कार की डिटेल्स भी सामने आ गई हैं.
लंबे समय से लड़ रहे थे कैंसर की जंग
टीवी के माइथोलॉजिकल टीवी शोज से अपनी पहचान बनाने के वाले पंकज धीर के जाने से उनकी फैमिली पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. लंबे समय से एक्टर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे. इसके बाद भी उन्होंने अपने फैंस को जरा भी भनक लगने नहीं दी कि वो बीमार हैं. आखिर बार एक्टर को जी-5 की पॉइजन वेब सीरीज में देखा गया था. साल 2019 में आई इस सीरीज में उन्होंने ‘बैरिस्टर डी’कोस्टा’ का किरदार बखूबी निभाया था. हालांकि इसके बाद से ही पंकज धीर लाइमलाइट से काफी दूर थे.
यह भी पढ़ें: ‘महाभारत’ फेम पंकज धीर का निधन, इंडस्ट्री में पसरा मातम
कब और कहां होगा अंतिम संस्कार?
पंकज धीर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले के पवन हंस श्मशान भूमि में किया जाएगा. परिवार और करीबियों की मौजूदगी में महाभारत फेम एक्टर का अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे किया जाएगा. इंडस्ट्री में उनके करीबी दोस्त भी इस अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते हैं. सोशल मीडिया पर भी पंकज धीर के फैंस और उनके करीबी दोस्त उनकी फोटो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘निकलो यहां से…’, ‘महाभारत’ में कर्ण नहीं अर्जुन बनने वाले थे पंकज धीर, फिर एक वजह से पलट गया था सारा खेल
CINTAA ने जताया दुख
‘महाभारत’ फेम एक्टर के निधन की जानकारी उनके को-एक्टर फिरोज खान ने दी है. इसके बाद से ही फैंस की आंखें नम हो गई. पंकज धीर CINTAA सिने एंव टीवी कलाकार संघ के पूर्व जनरल सेक्रेटरी थे. उनके निधन पर CINTAA ने भी दुख जाहिर किया है.
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
9 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
9 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
10 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
13 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
14 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
14 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines