हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

किसी पार्टी, शो या ये कहीं भी मुझे मिल गया, तो दुनिया की कोई ताकत... Ranveer Allahbadia को किसने दी धमकी?

Saurav Gurjar, Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया के विवाद पर अब मशहूर एक्टर सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने भी रणवीर के बयान पर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
Ranveer Allahbadia, Saurav Gurjar

Saurav Gurjar, Ranveer Allahbadia: मशहूर पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया से लेकर सुर्खियों तक रणवीर अल्लाहबादिया के बारे में बातें हो रही हैं। पॉपुलर शो ‘इंडियाज गोट लेटेंट’ को लेकर हुए विवाद के बाद मामला बेहद गर्म है और इसको लेकर हुआ विवाद भी बहुत चर्चा में है। इस विवाद पर कई सितारों ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है। वहीं, अब मशहूर एक्टर सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने भी रणवीर के बयान पर रिएक्शन दिया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

सौरव गुर्जर ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सौरव गुर्जर (Saurav Gurjar) ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सौरव गुर्जर ने रणवीर के विवाद पर बात करते हुए कहा कि रणवीर अल्लाहबादिया बहुत पॉपुलर है, पॉडकास्ट करता है और बहुत लोगों को बुलाता है। मैंने भी इनके पॉडकास्ट देखें हैं, लेकिन जिस तरह के शब्दों का यूज इन्होंने किया है और शो में जो किया है वो माफी के लायक नहीं है।

अगली जेनरेशन को बचाना है- सौरव

सौरव गुर्जर ने आगे कहा कि अगर आज हमने इस बात पर एक्शन नहीं लिया, तो इसके बाद दूसरेस तीसरे और चौथे लोग इसी प्रकार के गंदे से भी ज्यादा गंदा करेंगे, क्योंकि इन्होंने गंदे की लिमिट ही खत्म कर दी। उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें अपनी अगली जेनरेशन को बचाना है, तो हमें धर्म को और अपने सिस्टम को बचाना है, तो ऐसे लोगों पर कार्रवाई करनी ही होगी, जिससे आगे कोई ऐसा करने के बारे में ना सोचें।

फ्रीडम ऑफ स्पीच का मतलब…

सौरव ने आगे कहा कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का ये मतलब नहीं होता कि आप कुछ भी बकवास करते जाओ। मेरा निवेदन है महाराष्ट्र सरकार से, सेंट्रल गवर्नमेंट से हर एक इंसान से जिसने ये सुना है कि इसने कितने गंदे शब्दों को यूज किया है। मुझे ये समझ नहीं आ रहा है कि इतना बेशर्म आदमी अपने मां-बाप से नजरें कैसे मिलाएगा?

इसकी सिक्योरिटी बचा नहीं पाएगी

सौरव ने कहा कि मुझे इतना गुस्सा है ये मैं आपको बता रहा हूं मैं इस तरह के शब्दों को यूज नहीं करता, लेकिन कहीं भी मुंबई में किसी पार्टी में, किसी शो में या कहीं भी, अगर मेरी मुलाकात इस इंसान से सीधा कहीं भी हो गई, तो इसको ना तो इसकी सिक्योरिटी बचा पाएगी और ना दुनिया की कोई ताकत। बेशर्म इंसान, थोड़ी शर्म करनी चाहिए।

वायरल हो रहा वीडियो

सौरव ने कहा कि हमे एक्शन लेना होगा फिर चाहे वो माफी मांगी या फिर कुछ भी कहे। अगर हमने आज एक्शन नहीं लिया, तो कल कोई दूसरा बोलेगा या फिर तीसरे बोलेगा। मैं हाथ जोड़कर सबसे कहता हूं कि इसे सजा दिलाने के लिए आवाज उठाए। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Prateik Babbar की वाइफ कौन? बडे़-बड़े स्टार्स संग काम कर चुकी हैं Priya Banerjee

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें