‘महाभारत’ फेम एक्टर और पूर्व डब्ल्यू डब्ल्यू ई रेसलर सौरव गुर्जर को पुलिस ने हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया था. वहीं बाद में पुलिस ने एक्टर को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया था, जिसके बाद उन्हें 14 दिनों की हिरासत में भेज दिया है. दरअसल सौरव पर एक महिला ने आरोप लगाया है कि उन्होंने शादी का झूठा वादा करके यौन शोषण किया है. दरअसल , पुलिस ने यह कार्रवाई महिला की शिकायत पर की है.
एक्टर ने शादी का किया था वादा?
आपको बता दें कि मुंबई में ‘महाभारत’ फिल्म के एक्टर और WWE रेसलर सौरव गुर्जर के खिलाफ एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. दरअसल, महिला ने गुर्जर पर शादी का वादा करके धोखा देने औरयौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. महिला के शिकायत के अनुसार साल 2021 में इंस्टाग्राम के जरिए दोनों की पहचान हुई थी, जिसके बाद दोनों की बात वॉट्सऐप पर भी शुरू हुई थी और करीबी रिश्ते बन गए हैं.
महिला ने एक्टर पर लगाए गंभीर आरोप
शिकायत में महिला ने कहा है कि एक्टर और उनकी मुलाकात 25 दिसंबर, 2021 को हुई थी. महिला के अनुसार सौरव गुर्जर ने शादी करने का भरोसा दिलाया था. महिला जब अमेरिका से भारत आईं, तो दोनों साथ में रहा करते थे. इतना ही नहीं महिला ने यह भी साफ किया कि सौरव ने उन्हें अमेरिका से जॉब छोड़ने के लिए भी राजी कर लिया था. दरअसल, गुर्जर ने कहा था कि दोनों मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करेंगे.
शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया है कि सौरव की कथित प्रताड़ना के कारण वे अपने करियर पर फोकस नहीं कर पा रही थी. उन्होंने यह भी कहा कि जब भी गुर्जर से शादी की बात करती थी, तो वो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया करते थे और उनसे दूरी बना लिया करते थे.
यह भी पढ़ें: विजय सेतुपति ने कंफर्म किया ‘महाराजा 2’, फिल्म के सीक्वल को लेकर दिया अपडेट
कोर्ट ने सौरव गुर्जर को न्यायिक हिरासत में भेजा
महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि अक्टूबर 2025 से मार्च 2026 तक सौरव गुर्जर हैदराबाद में एक साथ में रहे थे. हालांकि, एक दिन वो बिना बताए गायब हो गए. वहीं गाचीबोवली पुलिस को जब यह शिकायत मिली, तो उन्होंने इसकी जांच शुरू की और सौरव को मुंबई एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद पुलिस उन्हें हैदराबाद ले आई. हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
22 mins agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 hr agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
1 hr ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
1 hr agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
2 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
14 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines