Amitabh Bachchan Madhuri Dixit: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और खूसूरत एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री के पावर स्टार कहलाते हैं। अपने अभिनय कौशल के चलते इस जोड़ी की बड़ी संख्या में फैन फॉलोइंग है। हालांकि, दोनों साथ में कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आए, लेकिन दोनों ने कई बार गानों के जरिए सिल्वर स्क्रीन साझा की है, लेकिन ऐसा नहीं है कि दोनों ने कभी साथ काम करने की कोशिश नहीं की! दोनों के एक दूसर के साथ काम करने के लिए कई फिल्मों के ऑफर मिले, लेकिन किस न किसी वजह वो कोशिशे कभी पूरी नहीं हो पाईं।
80 के दशक के आखिर में और 90 के दशक की शुरुआत में माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन ने कई बार एक साथ काम करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा कभी नहीं हो सका और इसके बाद वो कभी साथ नजर नहीं आए। इन लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म ‘बंदुआ’ थी।
Amitabh Bachchan And Madhuri Dixit Never Shares Cinema Screen
यह भी पढ़ें: ‘ससुर बनकर खड़े हो…’, अचानक पैपराजी के सामने भड़क उठी Rakhi Sawant, जानें क्या है पूरा मामला?
कई फिल्मों के ऑफर होने पर भी साथ नजर नहीं आए अमिताभ-माधुरी
इस फिल्म को साल 1989 में जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित किया जाना था। लेकिन कुछ कारणों के चलते की शूटिंग ही कभी शुरु नहीं हो पाई। इसके अलावा भी कई फिल्मों के ऑफर दोनों को मिले, जिसमें फिल्म निर्माता रितुपर्णो घोष ने भी दोनों को एक साथ कास्ट करने की कोशिश की। वो चाहते थे कि अमिताभ बच्चन महान सत्यजीत रे की भूमिका निभाएं और माधुरी दीक्षित माधबी मुखर्जी की भूमिका निभाएं। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म के चलते रे परिवार नाराज हो गया और ये फिल्म कभी नहीं बन पाई।
दोनों का Anil Kapoor से क्या है कनेक्शन?
बताया जाता है कि जब 90 के दशक में एक के बाद एक माधुरी की फिल्में फ्लॉप हो रही थी, तब अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों में माधुकी को कॉस्ट करवाना शुरु किया और दोनों ने साथ में एक के बाद एक कई फिल्में की, जो हिट और सुपरहिट रहीं। इसी बीच दोनों का नाम भी साझा जोड़ा जाने लगा। इसी बीच माधुकी को अमिताभ बच्चन की एक फिल्म का ऑफर मिला, जिसके लिए अनिल कपूर ने ना बोल दिया था। कहा जाता है कि जब इस बात का बिग बी को पता चला तो वे बेहद दुखी हुए और उन्होंने कसम खा ली कि वो कभी माधुरी के साथ किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे।
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 hr ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
3 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
5 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
6 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
9 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines