---विज्ञापन---

अमेरिका में Salman Khan के कॉन्सर्ट का क्या है सच? ‘दबंग खान’ ने जारी किया ऑफिशियल बयान

Salman Khan on False Concert News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान क्या सच में अमेरिका में कॉन्सर्ट करने वाले हैं। इस बात का सच खुद एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया है।

---विज्ञापन---

Salman Khan on False Concert News: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के कॉन्सर्ट को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान जल्द ही अमेरिका में कॉन्सर्ट करते हुए नजर आएंगे। लेकिन अब ‘दबंग खान’ ने इसे लेकर ऑफिशियल बयान जारी कर दिया है। सलमान खान की टीम की तरफ से उनके सोशल मीडिया पर एक जानकारी शेयर की गई है। इस जानकारी के जरिए सलमान खान ने अपने कॉन्सर्ट को लेकर सच बताया है। क्या कुछ कहा है सलमान खान ने चलिए आपको बताते हैं।

सलमान खान ने किया इंस्टाग्राम पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक जानकारी शेयर की है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर फैल रही थी कि सलमान खान का कॉन्सर्ट अमेरिका में होने वाला है। इसको लेकर अलग-अलग खबरें आईं जिसको लेकर सलमान ने सच्चाई बताई है।

---विज्ञापन---

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट जारी करते हुए इस कॉन्सर्ट की खबर को झूठी खबर बताया है। सलमान ने इस स्टेटमेंट में सारी बातों को क्लियर कर दिया है। स्टेंटमेंट में क्या-क्या बातें बताई गई हैं चलिए आपको बताते हैं।

ऑफिशियल स्टेटमेंट में क्या कुछ लिखा गया?

सलमान खान की टीम की तरफ से जारी किए गए इस पोस्ट में कहा गया है कि ना तो सलमान खान और ना ही उनसे जुड़ी हुई कोई कंपनी या टीम अमेरिका में कोई भी कॉन्सर्ट या टूर का आयोजन कर रही हैं। ऐसा किसी भी तरह का दावा जिसमें सलमान खान का नाम यूज किया जा रहा हो वो गलत और झूठ है। प्लीज किसी भी ईमेल, मैसेज या ऐड पर भरोसा ना किया जाए। अगर ऐसा कोई भी पाया गया जिसने सलमान खान के नाम का मिसयूज किया होगा तो उसके खिलाफ तुरंत ऑफिशियल नोटिस भेजा जाएगा।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

सलमान खान फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी

आपको बता दें फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं। रश्मिका मंदाना के साथ इस फिल्म में सलमान खान एक्शन सीन्स करते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों सलमान फिल्म की शूटिंग का पहला शेड्यूल पूरा करके आए हैं। फिल्म को साल 2025 में ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना के अलावा बाहुबली फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भी नजर आने वाली हैं। फैंस को सलमान खान की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें: ‘जब जाह्नवी कपूर में दिखी श्रीदेवी की झलक…’, ‘देवरा’ को-स्टार Junior NTR ने किया खुलासा

First published on: Sep 16, 2024 09:44 PM

End of Article

About the Author

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola