बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे रहे हैं जिनकी लवस्टोरी काफी पॉपुलर रही है. इनमें से कुछ सितारों की लव स्टोरी पूरी हुई, तो वहीं कुछ की अधूरी रह गई. आज हम एक ऐसी ही हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कहा जाता था. इस एक्ट्रेस को 7 बार प्यार हुआ था और इसके बाद भी जिंदगी भर ये हसीना तन्हा रहीं. पूरी दुनिया इस एक्ट्रेस के हुस्न की दीवानी थीं. ये खूबसूरत हसीना कोई और नहीं बल्कि मधुबाला थीं. मधुबाला बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार थीं, जिनके चर्चे पूरी दुनिया में हुआ करते थे.
चर्चाओं में रही लव लाइफ
बॉलीवुड में मधुबाला का करियर जितना ब्लॉकबस्टर रहा है, उतनी ही उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ में स्ट्रगल झेली हैं. एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ से कहीं ज्यादा हटकर रही है. मधुबाला की बायोग्राफी ‘द मिस्ट्री एंड मिस्टिक ऑफ मधुबाला’ में फ्रीलांस पत्रकार और लेखक मोहन दीप ने उनकी लव लाइफ का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि मधुबाला ने अपनी लाइफ में जिसे भी प्यार किया, अंत में उसे खो दिया.
यह भी पढ़ें: ‘मंत्री जी से कॉल मत करवाओ…’, नए-नवेले सिंगर्स पर फूटा मशहूर म्यूजिक कंपोजर का गुस्सा; दे डाली चेतावनी
किशोर कुमार संग रिश्ता
मधुबाला का नाम किशोर कुमार, जुल्फिकार अली भुट्टो, दिलीप कुमार, प्रेमनाथ, कमाल अमरोही, केदार शर्मा और लतीफ के साथ जुड़ा जा चुका है. किशोर कुमार संग मधुबाला की लवस्टोरी काफी चर्चाओं में रही थी. दोनों की मुलाकात ‘चलती का नाम गाड़ी’ और ‘हाफ टिकट’ की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोनों ने 1960 में शादी कर ली थी और लंदन शिफ्ट हो गए थे, लेकिन वहां जाकर उन्हें पता चला कि मधुबाला के दिल में छेद है. बीमारी की खबर के बाद किशोर कुमार ने उन्हें परिवार के पास छोड़ दिया, हालांकि वे समय-समय पर मिलने आते रहे और मेडिकल खर्च उठाते रहे. दोनों 9 साल तक शादीशुदा रहे, लेकिन ये रिश्ता दूरियों में ही सिमट गया.
दिलीप कुमार और जुल्फिकार अली भुट्टो संग लव स्टोरी
दिलीप कुमार और मधुबाला की प्रेम कहानी भी काफी चर्चित रही है. दोनों की कहानी ‘तराना’ के सेट से शुरू होकर 9 साल तक चली. लेकिन पिता अताउल्लाह खान की जिद और मतभेदों ने इस रिश्ते को दर्दनाक मोड़ पर खत्म कर दिया. इस ब्रेकअप से मधुबाला टूट गई थीं. इसके बाद मधुबाला से बैरिस्टर और रईस जुल्फिकार अली भुट्टो जुड़े, जो ‘मुगल-ए-आजम’ के सेट पर उनसे मिलने आते थे. लेकिन दिलीप कुमार से ब्रेकअप के दर्द और बेनतीजा भविष्य के कारण ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका.
प्रेमनाथ और कमाल अमरोही संग जुड़ा नाम
दिलीप कुमार से पहले मधुबाला और प्रेमनाथ का रिश्ता भी चर्चाओं में था. दोनों का रिश्ता ‘बादल’ के सेट पर शुरू हुआ और करीब छह महीने चला. लेकिन धर्म परिवर्तन की शर्त रखे जाने और मधुबाला के इनकार के बाद ये प्रेम कहानी खत्म हो गई. वहीं ‘महल’ के डायरेक्टर कमाल अमरोही से मधुबाला का गहरा रिश्ता रहा और शादी की बात तक पहुंची. लेकिन उनके पहले से शादीशुदा होने, तलाक से इनकार और दूसरी पत्नी न बनने की मधुबाला की शर्त के कारण ये रिश्ता भी अधूरा रह गया.
केदार शर्मा और लतीफ संग रिश्ता
केदार शर्मा जिन्होंने मधुबाला को फिल्मों में पहला ब्रेक दिया. उनके प्रति एकतरफा लगाव रखते थे, लेकिन उम्र के बड़े अंतर और मधुबाला की ओर से कोई जवाब न मिलने के कारण ये रिश्ता सिर्फ अफवाहों बनकर रह गया. शुरुआती दिनों में मधुबाला के खास दोस्त लतीफ से मधुबाला का गहरा लगाव था. बॉम्बे जाते वक्त दिया गया लाल गुलाब उन्होंने उम्रभर संभालकर रखा और उनकी मौत के बाद वही गुलाब कब्र पर चढ़ाया, जहां वे हर बरसी पर एक और लाल गुलाब रखने जाते रहे.
यह भी पढ़ें: Border 2 बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, इन 5 मूवीज से अभी भी पीछे
कैसे हुआ निधन?
मधुबाला का निधन 36 की उम्र हो गया था. दिल की बीमारी से एक्ट्रेस की जान चली गई थी. वहीं अपनी अदाओं से लोगों को दीवाना बनाने वालीं एक्ट्रेस का नाम भले ही 7 लोगों से जुड़ा हो, लेकिन आखिरी पल में वो बिल्कुल तन्हा थीं. 23 फरवरी 1969 को हुई एक्ट्रेस की मौत पर उनके फैंस का भी दिल टूट गया था. आज भले ही एक्ट्रेस हमारे बीच ना हों लेकिन उनकी फिल्में आज भी ऑडियंस के दिलों में जिंदा हैं.
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
7 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
8 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
9 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
10 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
11 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
13 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
14 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
15 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines