हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पहले जबरदस्ती फिर अबॉर्शन, अब ब्लैकमेलिंग... को-एक्टर ने साउथ स्टार को लेकर खोले ये राज

साउथ सिनेमा के एक्टर मडेनूरु मनु पर गंभीर आरोप लगे हैं, जिसके चलते पुलिस ने मनु को अरेस्ट कर लिया है। साथ ही अभिनेता को शुरुआती जांच के लिए भी भेजा है।

विज्ञापन
मडेनूरु मनु पर लगे गंभीर आरोप।

साउथ सिनेमा से बेहद हैरान करने वाली खबर आ रही है। पॉपुलर एक्टर मडेनूरु मनु को अरेस्ट कर लिया गया है। जैसे ही खबर सामने आई तो मडेनूरु मनु के फैंस हैरान और परेशान हो गए कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि मडेनूरु को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये पूरा मामला और मनु को अरेस्ट क्यों किया गया है?

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये मामला आज का नहीं बल्कि साल 2018 में शुरू हुआ था। पीड़िता का कहना है कि एक कन्नड़ टीवी शो ‘कॉमेडी खिलाड़ी’ के सेट पर दोनों की मुलाकात हुई थी। इस दौरान ही दोनों में दोस्ती भी हो गई और फिर बात आगे बढ़ती गई। पीड़िता का कहना है कि मनु ने उन्हें एक किराए के मकान में रखा था, जो नागरभवी में था। साल 2022, नवंबर को दोनों एक इवेंट में गए थे और इसके बाद मनु ने उन्हें एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था।

2022 का है मामला

महिला का आरोप है कि इसी होटल में मनु ने कथित तौर पर उनका यौन उत्पीड़न किया था। पीड़िता के मुताबिक, साल 2022 दिसंबर में मनु उनके घर भी आए और उन्हें जबरदस्ती मंगलसूत्र भी पहनाया और इसके बाद से लगातार यौन उत्पीड़न करते रहे। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान महिला प्रेग्नेंट भी हो गई और मनु ने उन्हें अबॉर्शन के लिए दवाइयां भी दी।

33 साल की बताई जा रही पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि ऐसा उनके संग दो बार हुआ और दोनों बार ही मनु ने उनका अबॉर्शन करवाया। इसके बाद एक्टर ने उन्हें धमकी दी कि इस बारे में वो किसी से कुछ ना कहे। एक्टर मडेनूरु मनु पर एक महिला आर्टिस्ट के यौन शोषण का आरोप है। इसके अलावा एक्टर पर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगाया गया है। मडेनूरु मनु के खिलाफ शिकायत करने वाली एक्ट्रेस की उम्र 33 साल बताई जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पीड़िता ने एक्टर की शिकायत की, जिसके बाद कर्नाटक पुलिस ने पूरा मामला दर्ज किया और अब इसकी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मडेनूरु मनु नागरभवी को अरेस्ट करने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में अभिनेता मनु ने कहा कि वो पीड़िता को जानते हैं और उन्होंने अपने खिलाफ सभी आरोपों को खारिज किया है। एक्टर का कहना है कि ये एक साजिश है और उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस की मानें तो उनका कहना है कि ये सिर्फ यौन उत्पीड़न नहीं बल्कि ब्लैकमेलिंग का भी मामला लगता है और एक प्राइवेट वीडियो की वजह से ऐसा हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Bhool Chuk Maaf भले की कर रही बोर, फिर भी फिल्म ने दिया खास मैसेज, आपने नोटिस किया क्या?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें