Bhool Chuk Maaf भले की कर रही बोर, फिर भी फिल्म ने दिया खास मैसेज, आपने नोटिस किया क्या?

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ फाइनली थिएटर में अपना जलवा दिखाने के लिए आ गई है। अब ये फिल्म कैसी है इसके लिए आपको पहले फिल्म देखनी पड़ेगी, लेकिन इसमें एक मैसेज है, जो बेहद स्पेशल है।

Bhool Chuk Maaf

भूल चूक माफ में छिपा है खास मैसेज।

विज्ञापन

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का लोगों को बेसब्री से इंतजार था, जो अब पूरा हो चुका है। हालांकि, फिल्म को लोगों का मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म बोर कर रही है, तो कुछ का कहना है कि फिल्म फुल कॉमेडी एंटरटेनिंग है। इन सबके बीच फिल्म में एक खास मैसेज है, जिसके लिए ये फिल्म देखी जा सकती है? अब अगर आपने भी ये फिल्म नहीं देखी है और देखना चाहते हैं, तो उसके लिए आप भी इस मैसेज के बारे में जान लें।

‘भूल चूक माफ’ दे रही स्पेशल मैसेज

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ की कहानी बात करें तो इस फिल्म की कहानी रंजन (राजकुमार राव) और तितली (वामिका गब्बी) की लव स्टोरी से शुरू होती है। दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन रंजन की सरकारी नौकरी ना होने की वजह से तितली के पिता दोनों की शादी के लिए नहीं मानते हैं। इस बीच जैसे-तैसे रंजन को सरकारी नौकरी के लिए कुछ टाइम मिल जाता है और उसे नौकरी मिल भी जाती है, लेकिन कहानी में यही ये मोड़ आता है।

विज्ञापन

क्या रंजन ने छोड़ी नौकरी?

दरअसल, रंजन को जो सरकारी नौकरी मिलती है, वो किसी और की होती है और जब उसे पता लगता है कि ये नौकरी किसी और की है, तो वो इसे छोड़ने का फैसला कर लेता है। अब सवाल ये है कि अगर रंजन नौकरी छोड़ देता है, तो तितली से उसकी शादी नहीं होगी और अगर वो नौकरी रखता है, तो ना सिर्फ उस मासूस बल्कि कई लोगोंं की जिंदगी मुश्किलों से भरी रहती।

भगवानदास ने किया सपोर्ट

पूरी फिल्म टाइम लूप पर चलती है, लेकिन आखिर में जब रंजन अपने बारे में ना सोचते हुए लोगों के बारे में सोचता है और नौकरी छोड़ने का फैसला कर लेता है। इसके लिए ना सिर्फ रंजन की शादी बल्कि पूरा फ्यूचर दाव पर होता है, लेकिन वो फिर भी नौकरी छोड़ने का ही फैसला करता है। रंजन को उसके इस फैसले के लिए भगवानदास सपोर्ट करते हैं और सबको समझाते हैं कि कैसे आप के समय में सब अपने बारे में सोचते हैं।

दूसरों के लिए जीना

भगवानदास सबको बताते हैं कि भले ही रंजन ने नौकरी छोड़ने का फैसला लिया हो, लेकिन उसने कितने लोगों के जिंदगी की कई मुश्किलों को कम किया है और आज के समय में दूसरों के बारे में सोचा है। इसके लिए भगवानदास ने रंजन की खूब तारीफ की। इतना ही नहीं बल्कि वहां मौजूद लोगों को भी ये समझ में आ गया कि बहुत कम लोग ऐसे हैं, जो दूसरों के लिए जीते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ