Mad Sandhu Murder Case: इंफ्लुएंसर और मैकअप आर्टिस्ट मैड संधू की हत्या चर्चाओं में बनी हुई है. इंफ्लुएंसर की अचानक हुई हत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया. वहीं आए दिन इस केस में नए-नए अपडेट्स भी सामने आ रहे हैं. पुलिस इस केस की जांच में जुटी है. हालांकि अभी तक इस केस में पुलिस के हाथ कोई ठोस सबूत नहीं लगा है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और केस में सबूत जुटा रही है. वहीं हाल ही में मैड संधू मर्डर केस में एक और बड़ा अपडेट सामने आया है. मैड संधू ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने जा रहे थे, शो में एंट्री करने से पहले ही मैड संधू की हत्या कर दी गई. चलिए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
‘बिग बॉस’ में एंट्री करने वाले थे मैड संधू
मेकअप आर्टिस्ट और इंफ्लुएंसर मैड संधू सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में एंट्री करने जा रहे थे. जागरण की रिपोर्ट के अनुसार इंफ्लुएंसर के करीबी ने बताया है कि मैड संधू को 29 अक्टूबर को मुंबई जाना था. वहां जाकर उन्हें शो में एंट्री करने से पहले पेपर वर्क पूरा करना था, जिसके बाद उन्हें बिग बॉस के घर में एंट्री मिलती. लेकिन बिग बॉस में एंट्री करने से पहले ही बाइक सवार 2 हमलावरों ने गोलियां मारकर मैड संधू को मौत के घाट उतार दिया.
यह भी पढ़ें: पावर स्टार पवन सिंह की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में लगाया गले; पत्नी ज्योति ने की दुआ
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मर्डर केस की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. वहीं इसके साथ ही पुलिस मैड संधू के परिवार का बयान भी दर्ज कर रही है. रविवार दोपहर को मैड संधू के शव का पौस्टमार्टम भी किया गया और इसके बाद अमृतसर में ही उनका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया. इंफ्लुएंसर के अंतिम संस्कार में उनके परिवार और उनके करीबी शामिल हुए. वहीं सोशल मीडिया पर मैड संधू के फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
मैड संधू कौन थे?
मैड संधू पंजाब के जाने-माने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर थे. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर के साथ-साथ वो मेकअप आर्टिस्ट भी थे. वहीं सोशल मीडिया पर मैड संधू फैशन और मेकअप की वीडियोज बनाते थे. वहीं वो अक्सर सोशल मीडिया पर फैशन से जुड़े मुद्दों पर भी बेबाकी से अपनी राय रखते थे. वहीं वो पंजाबी फिल्मों में भी एक्टिंग कर चुके हैं. मैड संधू पंजाबी फिल्म ‘ओये भोले ओये’ और ‘ओये भोले ओये पार्ट टू’ में नजर आए थे. इन फिल्मों में उन्हें काफी पसंद किया गया था.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines