Fawad Khan: मशहूर पाकिस्तानी एक्टर एम. फवाद खान अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहते हैं। पाक एक्टर की इंडिया में भी बड़ी फैन फॉलोइंग है और लोग यहां भी उन्हें बेहद पसंद करते हैं। हाल ही में फवाद खान की फिल्म ‘नायाब’ की स्क्रीनिंग येलोस्टोन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2024 में की गई, जिसको लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। फिल्म ‘नायाब’ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जो एक युवा लड़की की जर्नी को दिखाती है। फिल्म में वो एक प्रोफेशनल क्रिकेट खिलाड़ी बनने के लिए कई मुश्किलों का सामना करती है। फिल्म में फवाद खान ने लड़की के भाई का रोल प्ले किया है।
फिल्म ‘नायाब’
इस बीच अब एम. फवाद खान ने News24 से खास बातचीत की और इस फिल्म में बारे में बताया। इस दौरान पाक एक्टर ने कहा कि जहां तक मैं जानता हूं और मुझे जो जानकारी है तो उसके हिसाब से उमैर नासिर अली (डायरेक्टर) और उनकी टीम ने स्क्रिप्ट लिखना शुरू करने से पहले महिला क्रिकेटरों के जीवन और उनके संघर्ष पर खूब रिसर्च किया था। इस फिल्म में जो भी दिखाया गया है, उसमें कई चीजें रियल लाइफ में हुई घटनाओं से ली गई हैं।
‘नायाब’ के ट्रेलर के डायलॉग पर बोले फवाद
फिल्म ‘नायाब’ के ट्रेलर में एक डायलॉग है, जिसमें कहा गया है कि “मैं एक दिन भारत को हरा दूंगा।” यहां गौर करने वाली बात ये है कि दोनों देश- भारत और पाकिस्तान अक्सर इस तरह की चीजों पर गौर करते हैं, जहां दोनों एक-दूसरे को हराने के बारे में सोचते हैं। इसके बाद उनसे पूछा गया कि इस तरह के चीजें सही नहीं होती और वो नुकसान करती हैं, इस पर आप क्या कहेंगे।
भारत या पाकिस्तान दोनों के लिए जीतना बड़ी बात
इसके जवाब में एम. फवाद ने कहा कि वो इससे सहमत नहीं हैं क्योंकि उन्हें लगता कि इसे इतनी गंभीरता से लेने की जरूरत है। आम तौर पर कहें तो, भारत-पाकिस्तान का मैच खेल में बहुत सारा ड्रामा लाता है। भारत या पाकिस्तान के खिलाफ जीतना या अच्छा प्रदर्शन करना खिलाड़ियों के लिए बड़ी बात होती है। जब आप कोई नाटक या फिल्म लिख रहे होते हैं तो आप उन चीजों के बारे में भी सोचते हो, जो दर्शकों के लिए सबसे एंटरटेनिंग हो सकती हैं।
पाकिस्तान की तुलना में इंडियन क्रिकेट टीम ज्यादा अच्छी
इसके बाद उन्होंने कहा कि इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम पाकिस्तान की तुलना में बहुत बेहतर है और वो रियल में दुनिया की अधिकांश क्रिकेट टीमों से बेहतर है। फवाद के इस बयान से साफ है कि वो इंडियन क्रिकेट टीम को खूब पसंद करते हैं।
यह भी पढ़ें- क्या फिर टलेगी Pushpa 2 की रिलीज? हरियाणा बवाल नहीं तो फिर क्या है पोस्टपोन होने की वजह?
संबंधित खबरें
LIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
17 mins ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
32 mins agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 hr agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
23 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
23 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 day agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines