क्या फिर टलेगी Pushpa 2 की रिलीज? हरियाणा बवाल नहीं तो फिर क्या है पोस्टपोन होने की वजह?

Pushpa 2: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ के फैंस के लिए बेहद बुरी खबर है। जी हां, एक बार फिर से ‘पुष्पा 2’ के फैंस का दिल टूट सकता है क्योंकि फिल्म की रिलीज डेट फिर से पीछे हटने की बात सामने आई है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

Pushpa 2

Pushpa 2 Advance Booking Report.

विज्ञापन

Pushpa 2: मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस अभी से बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से लोगों में इसके लिए क्रेज और भी बढ़ गया है। इस बीच बीते दिन खबर आई कि फिल्म कानूनी पचड़े में फंस सकती है और इसको लेकर हरियाणा में बवाल हो गया है। हालांकि अब कहा जा रहा है कि फिल्म फिर से पोस्टपोन हो सकती है और इसका कारण हरियाणा बवाल नहीं है। अब लोगों में मन में सवाल है कि आखिर फिल्म के पोस्टपोन होने की क्या वजह है?

फिर पोस्टपोन हो सकती है फिल्म ‘पुष्पा 2’ 

दरअसल, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए फिर से लोगों का इंतजार बढ़ सकता है। जी हां, एक बार फिर से फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरों ने फैंस का दिल तोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि फिल्म अपनी रिलीज डेट से फिर पीछे हट सकती है। इसके साथ ही अगर फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह की बात करें तो एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया है कि अभी फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं हुई है और लगभग 7 दिनों की शूटिंग अभी भी बाकी है।

विज्ञापन

फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं

हालांकि इसके लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि अभी तक फिल्म का क्लाइमैक्स शूट नहीं हुआ है। अब सवाल ये है कि अगर फिल्म की शूटिंग ही पूरी नहीं हुई है, तो ये दो हफ्तों में कैसे रिलीज होगी। बता दें कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ की रिलीज डेट बेहद करीब है और इसके रिलीज होने में बेहद कम टाइम बचा है। ऐसे में अगर फिल्म की शूटिंग पूरी नहीं होती है, तो इसकी रिलीज डेट फिर से पीछे हट सकती है।

क्लाइमैक्स सीन शूट होना बाकी

रिपोर्ट्स की मानें तो अभी भी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के लिए एक खास गाने के लिए 2 दिनों की शूटिंग और 5 दिनों का क्लाइमैक्स सीन शूट होना बाकी है। इसके अलावा सूत्र ने ये भी कहा है कि सुकुमार फिल्म की एडिटिंग भी कर रहे हैं। साथ ही फिल्म के लीड एक्टर और साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा 2’ के क्लाइमैक्स सीन को शूट करने पर फोकस किए हुए है।

मेकर्स ने नहीं दिया कोई अपटेड

हालांकि इन सबके बीच अब देखने वाली बात ये होगी कि क्या फिल्म अपनी रिलीज के करीब जाकर पोस्टपोन हो जाएगी या फिर फिल्म की बची हुई शूटिंग को पूरा कर लिया जाएगा। अब इसका पता आने वाले समय में ही लगेगा क्योंकि मेकर्स की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ