बॉलीवुड के फेमस राइटर और गीतकार आवेज अख्तर हमेशा से ही अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं. वह कोई ना कोई विवादित बयान देते रहे हैं. कई बार उन्हें उनके बयानों की वजह से लोगों ने काफी ट्रोल भी किया. ऐसे में बीते दिनों ही वह एक बार फिर से अपने विवादित स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में आए. उनका एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसे लेकर उनकी काफी आलोचनाएं भी हुईं. इसी बीच लकी अली का भी इस पर शॉकिंग कमेंट देखने के लिए मिला. हालांकि, अब उन्होंने इसके माफी मांग ली है लेकिन, इससे पहले उन्होंने तंज भी कसा है.
दरअसल, जब जावेद अख्तर की पुरानी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आई थी तो लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी थी. इसी पर लकी अली ने भी कमेंट किया और उन्होंने लिखा था कि जावेद अख्तर की तरह मत बनो, वह कभी ओरिजिनल नहीं थे और बहुत गंदे हैं. अब लकी अली के इस कमेंट को देखकर लोग काफी हैरान हो गए थे. अब जब विवाद बढ़ता गया तो लकी अली ने उनसे माफी मांग ली.
यह भी पढ़ें: ‘मिले सुर मेरा तुम्हारा’ लिखने वाले एड गुरु पीयूष पांडे का निधन, ‘अबकी बार मोदी सरकार’ का भी दिया था नारा
तंज कसते हुए लकी अली ने मांगी माफी
इसके साथ ही अगर अब लकी अली की नई पोस्ट की बात की जाए तो इसमें उन्होंने गीतकार से माफी मांगी है. लकी अली ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी. इसमें उन्होंने लिखा, ‘मेरा मतलब ह था कि अहंकार बदसूरत है… यह मेरी ओर से एक गलत स्टेटमेंट था.’ उन्होंने आगे तंज कसते हुए लिखा, ‘राक्षसों की भी भावनाएं हो सकती हैं और अगर मैंने किसी की दुष्टता को ठेस पहुंचाई हो तो इसके लिए मैं माफी मांगता हूं.’
यह भी पढ़ें: Chhath Puja 2025: ‘बिहार की कोकिला’ शारदा सिन्हा के 5 सुपरहिट छठ गीत, जिनके बिना अधूरा है महापर्व
क्या था जावेद अख्तर का वायरल वीडियो?
बहरहाल, अगर जावेद अख्तर के वीडियो के बारे में बात की जाए तो ये एक पुराना वीडियो है, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में जावेद अख्तर कहते दिख रहे थे कि ‘शोले’ में एक सीन था, जिसमें धर्मेंद्र शिव जी की मूर्ति के पीछे छिपकर बोलते हैं और हेमा मालिनी सोचती हैं कि शिव जी उनसे बात कर रहे हैं. जावेद बताते हैं कि उनसे इसे लेकर एक बार पूछा गया था कि क्या आज भी ऐसा कोई सीन हो सकता है? इस पर उन्होंने जवाब दिया था कि नहीं, वो आज ऐसा सीन नहीं लिखेंगे.
इस दौरान जावेद अख्तर ने आगे कहा था कि मुसलमानों जैसे मत बनो उन्हें अपने जैसा बनाओ. तुम मुसलमानों जैसे बन रहे हो यह एक त्रासदी है.
यह भी पढ़ें: ‘मैं पास हो गई…’, आमिर खान की बेटी आयरा ने डिप्रेशन को हराया; 8 साल बाद खत्म हुई थेरेपी
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
9 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
13 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
13 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
15 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
16 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
16 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
17 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines