---विज्ञापन---

16 करोड़ रुपये में बनी साउथ की वो फिल्म, जिसने Animal -Chhaava को पछाड़ा, बॉक्स ऑफिस पर आया था नोटों का तूफान

Low Budget Movie: कम बजट में बनी फिल्में कई बार बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट देती हैं और तगड़ा कलेक्शन करती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही साउथ फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में...

---विज्ञापन---

Low Budget Movie: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. टिकट खिड़की पर कई बार छोटे बजट की फिल्में वो कमाल कर देती हैं, जो कई बार बड़े बजट की फिल्में नहीं कर पाती. आज हम आपको कम बजट में बनी एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही किसी बड़े बजट जैसी फिल्म के जैसा कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘एनिमल और छावा’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया था. आइए जानते हैं इसके बारे में…

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’

दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ है. फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन किया था और टिकट खिड़की पर नोटों की बारिश हुई थी. इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म ने ‘एनिमल’ और ‘छावा’ जैसी फिल्मों को भी पछाड़ दिया था और जमकर कलेक्शन किया था.

---विज्ञापन---

फिल्म का बजट और कलेक्शन

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ के बजट और कलेक्शन की अगर बात करें तो इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं था. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म को सिर्फ 14 से 16 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. भले ही कुछ भी हो लेकिन कम बजट में बनी इस फिल्म ने ना सिर्फ इंडियन बॉक्स ऑफिस बल्कि वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई की थी.

‘कांतारा चैप्टर 1’ का नेट कलेक्शन

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 852.36 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, इस फिल्म ने इंडिया में 741.36 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था. फिल्म का नेट कलेक्शन 622.48 करोड़ रुपये था और इस फिल्म ने ओवरसीज 111 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

---विज्ञापन---

‘एनिमल और छावा’ को पछाड़ा

फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करते हुए ‘एनिमल और छावा’ को पछाड़ दिया था. इस फिल्म ने नेट कलेक्शन के मामले में ‘एनिमल’ को पीछे छोड़ा था क्योंकि फिल्म ‘एनिमल’ सिर्फ 553.87 करोड़ रुपये की कमा पाई थी. वहीं, अगर ‘छावा’ की बात करें तो इस फिल्म को भी ‘कांतारा’ ने नेट कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ा था क्योंकि ‘छावा’ सिर्फ 599.20 करोड़ का नेट कलेक्शन कर पाई थी.

यह भी पढ़ें- Trisha Krishnan की वो फिल्म, जो हिंदी में आते ही हुई महाफ्लॉप, बने थे 9 रीमेक

---विज्ञापन---

First published on: May 11, 2026 04:01 PM

End of Article

About the Author

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola