Dhanush को ये क्या हुआ? फटे कपड़े, गंदा चेहरा... इतना कैसे बदल गया हुलिया?

Dhanush Viral Photo: बॉलीवुड और साउथ के फेमस एक्टर धनुष की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस तस्वीर में धनुष का हुलिया देखकर फैंस को टेंशन हो गई है। इस फोटो में एक्टर का हाल बदला-बदला सा नजर आ रहा है।

Dhanush Viral Photo

Dhanush Viral Photo

Dhanush Viral Photo: मशहूर एक्टर धनुष की सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। एक्टर का हाल देखकर उनके फैंस भी घबरा गए हैं। धनुष को अब फटे-पुराने, गंदे कपड़ों में देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर भी एक बेबसी दिख रही है। अब उनका ये हाल देख हर कोई पूछ रहा है कि आखिर धनुष को हुआ क्या है। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का चमकता सितारा अब इतना मुरझाया हुआ क्यों दिख रहा है?

विज्ञापन

धनुष की ये हालत कैसे हुई?

बढ़ी हुई दाढ़ी और उनके मैले-कुचले कपड़ों के पीछे क्या राज है? अब सभी जानना चाहते हैं तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उन्होंने अपना हुलिया ऐसा क्यों बनाया हुआ है। सबसे पहले तो आपको बता दें, आज धनुष का जन्मदिन है और वो 41 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर धनुष की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की गई है। दरअसल, ये धनुष की अपकमिंग फिल्म का पोस्टर है। जल्द ही धनुष की फिल्म ‘कुबेरा’ (Kubera) आने वाली है।

विज्ञापन

41वें बर्थडे पर मिला सरप्राइज

इसी फिल्म से अब धनुष का पोस्टर जारी किया गया है। हालांकि, इस फिल्म से धनुष का फर्स्ट लुक मार्च में ही रिवील कर दिया गया था। ये फिल्म धनुष के लिए बेहद खास है क्योंकि ये उनकी 51वीं फिल्म है। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स मौजूद हैं। रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), नागार्जुन (Nagarjuna) और संदीप किशन (Sundeep Kishan) जैसे किरदार फिल्म में जरूरी रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं।

विज्ञापन

पोस्टर ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

अब इस पोस्टर को देखने के बाद फैंस भी फिल्म को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। धनुष का पोस्टर देखने के बाद समझ आ रहा है कि ये फिल्म कितनी इंटेंस होने वाली है। वहीं, दूसरी तरफ फैंस एक्टर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। एक्टर का बर्थडे इस पोस्टर की वजह से और भी खास हो गया है। सभी का अटेंशन अब धनुष पर जो है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ