Love Tringle Bigg Boss: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों खूब मसाला देखने को मिल रहा है। लडाई-झगड़ा, एक-दूसरे को खरी खोटी सुनाना आम बात है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आता है। हमेशा की तरह इस बार भी सीजन में लव ट्राएंगल (Love Tringle Bigg Boss) देखने को मिल रहा है। यह लव ट्राएंगल ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच चल रहा है। समर्थ की धमाकेदार एंट्री से पहले तो फैंस बहुत खुश हुए थे लेकिन बाद में घर के अंदर आते ही उन्होंने ईशा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब बिग बॉस में लव ट्राएंगल देखने को मिला हो, इसके पहले भी यह सब देखा जा चुका है।
जैस्मिन भसीन, अली गोनी और निक्की तंबोली (Love Tringle Bigg Boss)
बिग बॉस के सीजन 14 की शुरुआत से ही जैस्मिन भसीन और निक्की तंबोली साथ में हैं। दोनों के बीच शुरुआत में कोई खास रिश्ते नहीं थे, मगर जब सीनियर्स घर से अलविदा हुए तो निक्की ने जैस्मिन भसीन के आगे दोस्ती का हाथ बढ़ाया था। हालांकि जैस्मिन ने कभी निक्की को दोस्त नहीं माना, मगर दोनों के बीच के झगड़े भी काफी कम हो गए। वहीं जब जैस्मिन के सपोर्ट में उनके सबसे अजीज दोस्त अली आए तो निक्की के मन में भी अली के लिए प्यार उमड़ने लगा। निक्की ने इस बात को खुल कर अली और दूसरे घरवालों को भी बताया कि वह अली को पसंद करती हैं। मगर अली ने निक्की के प्यार को ठुकरा कर जैस्मिन के प्यार को कबूल कर लिया।
माहिरा, पारस और शहनाज
बिग बॉस सीजन-13 में भी माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच यह लव ट्रायंगल देखने को मिला था। सीजन की शुरुआत में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल एक दूसरे को काफी लाइक करते थे। मगर माहिरा शर्मा भी पारस की अच्छी दोस्त थीं। पारस छाबड़ा ने जब बिग बॉस हाउस में कदम रखा था तब ही उन्होंने से इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह संस्कारी प्ले बॉय हैं। पारस छाबड़ा ने बिग बॉस में आई सभी फीमेल कंटेस्टेंट्स से दोस्ती कर ली थी। मगर उनके दिल में माहिरा शर्मा के लिए एक खास जगह बन गई थी।
संबंधित खबरें
'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
10 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
10 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
13 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
15 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
15 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
16 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
17 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
18 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines