ईशा, अभिषेक और समर्थ ही नहीं, Bigg Boss में इन सितारों के Love Tringle ने भी लूटी लाइमलाइट

Love Tringle Bigg Boss: बिग बॉस में इन दिनों ईशा मालवीय, अभिषेक और समर्थ के बीच लव ट्राएंगल देखा जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है, इससे पहले भी बिग बॉस में ऐसा देखा जा चुका है।

Love Tringle Bigg Boss

image credit: social media

Love Tringle Bigg Boss: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों खूब मसाला देखने को मिल रहा है। लडाई-झगड़ा, एक-दूसरे को खरी खोटी सुनाना आम बात है, जो कि दर्शकों को काफी पसंद आता है। हमेशा की तरह इस बार भी सीजन में लव ट्राएंगल (Love Tringle Bigg Boss) देखने को मिल रहा है। यह लव ट्राएंगल ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल के बीच चल रहा है। समर्थ की धमाकेदार एंट्री से पहले तो फैंस बहुत खुश हुए थे लेकिन बाद में घर के अंदर आते ही उन्होंने ईशा को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब बिग बॉस में लव ट्राएंगल देखने को मिला हो, इसके पहले भी यह सब देखा जा चुका है।

जैस्मिन भसीन, अली गोनी और निक्‍की तंबोली (Love Tringle Bigg Boss)

बिग बॉस के सीजन 14 की शुरुआत से ही जैस्मिन भसीन और निक्‍की तंबोली साथ में हैं। दोनों के बीच शुरुआत में कोई खास रिश्‍ते नहीं थे, मगर जब सीनियर्स घर से अलविदा हुए तो निक्‍की ने जैस्मिन भसीन के आगे दोस्‍ती का हाथ बढ़ाया था। हालांकि जैस्मिन ने कभी निक्‍की को दोस्‍त नहीं माना, मगर दोनों के बीच के झगड़े भी काफी कम हो गए। वहीं जब जैस्मिन के सपोर्ट में उनके सबसे अजीज दोस्‍त अली आए तो निक्‍की के मन में भी अली के लिए प्‍यार उमड़ने लगा। निक्‍की ने इस बात को खुल कर अली और दूसरे घरवालों को भी बताया कि वह अली को पसंद करती हैं। मगर अली ने निक्‍की के प्‍यार को ठुकरा कर जैस्मिन के प्‍यार को कबूल कर लिया।

माहिरा, पारस और शहनाज

बिग बॉस सीजन-13 में भी माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और शहनाज गिल के बीच यह लव ट्रायंगल देखने को मिला था। सीजन की शुरुआत में पारस छाबड़ा और शहनाज गिल एक दूसरे को काफी लाइक करते थे। मगर माहिरा शर्मा भी पारस की अच्‍छी दोस्‍त थीं। पारस छाबड़ा ने जब बिग बॉस हाउस में कदम रखा था तब ही उन्‍होंने से इस बात का खुलासा कर दिया था कि वह संस्‍कारी प्‍ले बॉय हैं। पारस छाबड़ा ने बिग बॉस में आई सभी फीमेल कंटेस्‍टेंट्स से दोस्‍ती कर ली थी। मगर उनके दिल में माहिरा शर्मा के लिए एक खास जगह बन गई थी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ