Love and War New Poster Release: संजय लीला भंसाली स्टारर ‘लव एंड वॉर’ का नया पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में आलिया भट्ट ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं. नए पोस्टर को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद शेयर किया है. पोस्टर में एक्ट्रेस का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है. मरून कलर के आउटफिट में आलिया भट्ट काफी सुंदर लग रही हैं. फैंस को एक्ट्रेस का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही ये पोस्टर चर्चाओं में छा गया है. वहीं बीते दिन मेकर्स ने रणबीर कपूर के 2 लुक्स को भी रिवील किया था. सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर के लुक्स भी चर्चाओं में हैं.
एक्ट्रेस ने किया शेयर
आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर ‘लव एंड वॉर’ का नया पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में एक्ट्रेस स्टेज पर एक कुर्सी पर बैठी नजर आ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस कैबरे-स्टाइल विंटेज लुक में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. पोस्टर में एक्ट्रेस का रेट्रो लुक देख फैंस उन पर फिदा हो गए हैं. पोस्टर के कमेंट सेक्शन में फैंस आलिया भट्ट के लुक की खूब तारीफ कर रहे हैं. इस पोस्टर के कैप्शन में आलिया भट्ट ने लिखा, ‘फिर से मिलन. संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी, 2027 को रिलीज होने जा रही है. सिनेमाघरों में मिलते हैं’
रणबीर कपूर का लुक भी आ चुका सामने
आलिया भट्ट से पहले मेकर्स ने रणबीर कपूर का लुक भी रिवील किया था. रणबीर कपूर क्लासी लुक में नजर आए थे. गाड़ी चलाते हुए रणबीर कपूर ने अपना हाथ विंडो से नीचे लटकाया हुआ था, जो खून से लथपथ था. इसके साथ ही उसी लुक में एक और रणबीर कपूर की फोटो को भी शेयर किया गया था. रणबीर कपूर के लुक को विक्की कौशल और आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वहीं अब विक्की कौशल के लुक पर हर किसी की नजर टिकी है. जल्द ही मेकर्स विक्की कौशल के लुक से भी पर्दा उठाते नजर आएंगे.
फिल्म में कौन-कौन आएंगे नजर?
बता दें आलिया भट्ट स्टारर ये फिल्म संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बन रही है. वहीं इस फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिलेगा. फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. वहीं फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था और अब मेकर्स ने फिल्म के पोस्टर्स रिलीज करके ऑडियंस की एक्साइटमेंट को तेज कर दिया है. फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील कर दी गई है. इस फिल्म को अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
4 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
6 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
7 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
8 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
8 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
8 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
10 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
11 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines