Love and War Poster Out: 'लव एंड वॉर' का पोस्टर विक्की कौशल ने किया शेयर, किलर लुक में दिखे रणबीर कपूर; जानें रिलीज डेट

Love and War First Poster Release: विक्की कौशल ने अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है. इस पोस्टर में रणबीर कपूर का किलर लुक देखने को मिल रहा है. चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होने जा रही है.

Love and War Poster Out

'लव एंड वॉर' का पहला पोस्टर हुआ रिलीज (Pic Credit- Instagram Vicky Kaushal)

Love and War First Poster Release: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. विक्की कौशल ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पोस्टर में रणबीर कपूर का किलर लुक देखने को मिल रहा है. गाड़ी चलाते हुए रणबीर कपूर काफी क्लासी लग रहे हैं और उनका एक हाथ खून से लथपथ है. रिलीज होते ही ये पोस्टर सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया है. पहले पोस्टर के साथ-साथ फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म अगले साल 21 जनवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं फिल्म में आलिया भट्ट भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं.

विज्ञापन

विक्की कौशल ने शेयर किया पोस्टर

संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के बारे में जहां कुछ लोगों को लग रहा था कि ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई है, वहीं अब मेकर्स ने पहला पोस्टर जारी कर इसकी रिलीज डेट भी ऑडियंस के साथ शेयर कर दी है. विक्की कौशल ने इस पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन भी लिखा है. एक्टर ने कैप्शन में लिखा, ‘लीजिए! आरके… संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ 21 जनवरी 2027 को रिलीज हो रही है. सिनेमा हॉल में मिलते हैं.’ वहीं विक्की कौशल ने इस पोस्ट में आलिया भट्ट को भी मेंशन किया है.

विज्ञापन

फैंस को था लंबे समय से इंतजार

रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म में लव ट्रायंगल देखने को मिल सकता है. फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था. वहीं अब कहीं जाकर इस फिल्म का पहला पोस्टर मेकर्स ने रिलीज किया है. जिसके बाद से फैंस को अब इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल एक साथ देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर अब फिल्म का ये लेटेस्ट पोस्टर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म

बता दें इस साल रणबीर कपूर की ‘रामायण’ मूवी सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में रणबीर कपूर ‘राम’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. ‘रामायण: पार्ट 1’ इस दीवाली रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ साई पल्लवी, यश, रवि दुबे, विवेक ओबेरॉय, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, शीबा चड्ढा और कुणाल कपूर लीड रोल में हैं. वहीं इस फिल्म का दूसरा पार्ट अगले साल 2027 में दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ