Los Angeles Wildfire: इस वक्त अमेरिका से बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। अमेरिका के लॉस एंजेलिस के जंगलों में लगी आग के कारण शहर के पॉश इलाके पैलिसेडेस में कई हॉलीवुड स्टार्स के बंगले भी जल गए हैं। इस वजह से सितारों को अपना ही घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पेरिस हिल्टन, स्टीवन स्पिलबर्ग, मैंडी मूर, एश्टन कुचर समेत कई हॉलीवुड स्टार्स के घर जलकर खाक हो गए हैं। पेरिस हिल्टन का घर 72 करोड़ रुपए में बना था। इस वक्त हर किसी के मन में डर है और सभी घबराए हुए हैं।
आग पर नहीं पाया जा सका काबू
दरअसल, लॉस एंजिल्स के पैसिफिक पैलिसेड्स में भयानक आग लगी है। इस आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका। आग की वजह से कई हॉलीवुड सेलेब्स को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। गौरतलब है कि इस वक्त कैलिफोर्निया में तेज हवाएं चल रही हैं और ऐसे में इस आग ने और भी भयानक रूप ले लिया है।
आग की चपेट में सबकुछ
आग की वजह से शहर को बड़ा नुकसान हुआ है और पैसिफिक पैलिसेड्स के किनारे एक पहाड़ी एरिया है, जहां पर बड़े-बड़े सितारों का घर है और ये खूब मशहूर भी है, लेकिन सेलेब्स के घर में आग की चपेट में आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज और वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें इस आग का विकराल रूप नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा
इस भयानक आग का भयावह रूप लोग सोशल मीडिया पर भी शेयर कर रहे हैं। कई लोगों ने बताया भी है कि कैसे उन्हें अपने घर को खोना पड़ा और वो कैसी सिचुएशन में हैं। इसके अलावा हर कोई इस आग के बुझने के लिए दुआ भी कर रहा है। आग को बुझाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं, लेकिन अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका और इसकी वजह से लोग दहशत में हैं।
प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया पोस्ट
इतना ही नहीं ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा ने भी इसको लेकर अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा लॉस एंजिल्स में ही रहती हैं। एक्ट्रेस ने इसको लेकर अपने घर से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें आग का भयानक मंजर दिख रहा है। पीसी आग में फंसे सभी लोगों के लिए दुआ भी करती नजर आईं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने लॉस एंजिल्स के फायर डिपार्टमेंट को भी थैंक्स करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है।
Priyanka Chopra
यह भी पढ़ें- Sonu Sood को कहां से आया Fateh के एक्शन का आइडिया, क्या है कहानी?
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
9 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
13 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
15 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
16 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
16 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
22 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines