Longest Rape Scene in Cinema: सिनेमा की बात होती है तो पर्दे पर कुछ भी संभव हो सकता है। कई बार फिल्मों में रेप सीन्स भी दिखाए गए हैं, जो कोई बड़ी बात नहीं है। हालांकि इस तरह के कुछ सीन ऐसे हैं, जो पर्दे की कोई कहानी नहीं बल्कि उन्हें देखकर लगता है कि ये सच में हो रहा है। किसी भी फिल्म के लिए बड़ी बात ये होती है कि उस हर एक सीन नेचुरल और दर्शक से जुड़ा हुआ हो, लेकिन जब रियल लाइफ की ‘भयावता’ पर्दे पर उतरी, तो इसने दर्शकों का ही दिमाग हिला दिया। आज हम आपको सिनेमा के उस रेप सीन के बारे में बता रहे हैं, जिसे सबसे लंबा बताया जाता है। साथ ही ये भी इसे फिल्माने वाली एक्ट्रेस कौन थी?
किस फिल्म में था सबसे लंबा रेप सीन?
दरअसल, हम जिस सीन और फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘इररिवर्सिबल’। जी हां, फिल्म ‘इररिवर्सिबल’ ही वो फिल्म है, जिसमें सबसे लंबा रेप सीन फिल्माया गया था। साल 2002 में आई इस फिल्म में एक्ट्रेस मोनिका बेलुची ने इस सीन को फिल्माया था। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जाता है कि फिल्म की कुल रनिंग टाइमिंग 97 मिनट की थी, जिसमें से मोनिका का रेप सीन ही 11 मिनट का था।
Monica Bellucci
दर्शकों ने की थी आलोचना
एक्ट्रेस मोनिका बेलुची और जो प्रोस्टिया के बीच ये सीन किया गया था। इस सीन को जिसने भी देखा उसका खून खौल उठा था। कहा जाता है कि ये सीन सिनेमा का सबसे भयावह सीन था। जब फिल्म रिलीज हुई थी और लोगों ने इस सीन को देखा तो इसकी खूब आलोचना की थी। इस सीन को देखकर लोगों को लग रहा था कि जैसे ये पर्दे पर नहीं बल्कि रियल में हो रहा है। हालांकि जब लोगों ने इसकी आलोचना की और इसे लेकर विवाद हुआ, तो इस पर खूब विचार-विमर्श हुआ और बहुत काट-पीट के बाद इस सीन को पर्दे पर दिखाया गया।
Longest Rape Scene in Cinema
कौन हैं एक्ट्रेस मोनिका बेलुची?
इस सीन को फिल्माने वाली एक्ट्रेस मोनिका बेलुची की बात करें तो वो एक इटालियन मॉडल और एक्ट्रेस हैं। इटालियन, अमेरिकी और फ्रांसीसी फिल्मों में काम करने से पहले मोनिका ने एक फैशन मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। जब फिल्म में एक्ट्रेस के संग इस तरह के सीन को लोगों ने देखा तो मेकर्स को भी लोगों ने खूब भला-बुरा कहा था।
यह भी पढ़ें- IC 814 OTT Review: Kandahar Hijack की 25 साल पुरानी कहानी पर क्या है इंटरनेट यूजर्स की राय?
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
3 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines