---विज्ञापन---

बच्चे के साथ ‘गंदा’ काम, जेल में बीत रही जिंदगी; कौन है वो सुपरस्टार, जिसका शो एक रात में देखते थे 1.80 करोड़ लोग

John Alford Case: एक मशहूर एक्टर पर बच्चे के साथ यौन शोषण के आरोप लगे हैं। ये एक्टर लोगों के बीच काफी पॉपुलर है और इसकी फैन फॉलोइंग भी काफी तगड़ी है। अब इस एक्टर पर 6 गंभीर आरोप हैं।

---विज्ञापन---

John Alford Case: एक पॉपुलर टीवी स्टार पर कई संगीन आरोप लगे हैं। एक्टर पर छह अपराध करने के संगीन आरोप हैं। इतना ही नहीं उन्हें इस साल की शुरुआत में गिरफ्तार भी किया गया था। ये एक्टर हॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है। इन्हें आपने Grange Hill और London’s Burning जैसे शोज में देखा होगा। इन सुपरहिट सीरीज का हिस्सा रहे एक्टर जॉन अल्फोर्ड मुसीबत में हैं। उनके नाम पर कई मुकदमे दर्ज हैं।

क्या है एक्टर के खिलाफ मामला?

बता दें, जॉन अल्फोर्ड जिनका असली नाम जॉन शैनन है, उनके खिलाफ कई आरोप हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने एक बच्चे के साथ यौन शोषण किया है। एक्टर पर बच्चे के साथ यौन गतिविधि के करीब चार आरोप लगाए गए हैं। एक सेक्सुअल असॉल्ट और एक पेनेट्रेशन द्वारा सेक्सुअल असॉल्ट का इल्जाम भी उन पर लगाया गया है। कहा जा रहा है कि 2 दिसंबर को कोर्ट में उन पर मुकदमा चलेगा। इस केस में नवंबर से प्री-ट्रायल शुरू होगा।

---विज्ञापन---

एक में रात में पीते थे 18 बोतल बीयर

आपको बता दें, जॉन अल्फोर्ड ने अपने करियर की शुरुआत में पॉपुलैरिटी हासिल करने के लिए काफी स्ट्रगल किया। उन्होंने खुद रिवील किया था कि वो एक रात में 18 बोतल बीयर और 9 शॉट स्पिरिट पिया करते थे। ऐसे में जब वो बीमार पड़े तो उनके लीवर को देख एक शख्स ने उन्हें ये सब लेने से मना किया था। एक्टर की मां भी अक्सर उन्हें यही कहा करती थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor हुईं अस्पताल में भर्ती, पिता ने बताया एक्ट्रेस को क्या है बीमारी?

18 मिलियन लोग देखते थे शो

बता दें, जॉन अल्फोर्ड Grange Hill से बाहर होने के बाद London’s Burning में फायरमैन बिली रे के किरदार में नजर आए थे। इस शो से वो काफी पॉपुलर हो गए। इस शो को रात में 18 मिलियन से ज्यादा लोग देखा करते थे। यानी उनकी फैन फॉलोइंग 1.80 करोड़ लोगों की थी। जॉन London’s Burning के सबसे बेहतरीन एक्टर थे और सबसे फेमस भी। लेकिन पर्सनल लाइफ में चल रहे इस केस ने सब कुछ बिगाड़ दिया है। सालों की कमाई इज्जत मिट्टी में मिल गई है। 52 साल के 2 बच्चों के पिता पर 6 संगीन आरोप हैं।

First published on: Jul 18, 2024 08:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola