Janhvi Kapoor हुईं अस्पताल में भर्ती, पिता ने बताया एक्ट्रेस को क्या है बीमारी?

Janhvi Kapoor Hospitalised: जान्हवी कपूर को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अस्पताल पहुंच गई हैं। उन्हें आज सुबह ही मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Janhvi Kapoor Hospitalised

Janhvi Kapoor Hospitalised

Janhvi Kapoor Hospitalised: जान्हवी कपूर को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस के फैंस का दिल टूट सकता है। अब जाह्नवी कपूर हॉस्पिटल पहुंच गई हैं। खुद उनके पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने ये खबर कंफर्म की है। कहा जा रहा है कि एक्ट्रेस की अचानक तबीयत बिगड़ गई है और अब उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। ये सुनकर सभी लोग चिंता में पड़ गए हैं। एक्ट्रेस को क्या हुआ है और अब उनकी हालत कैसी है चलिए जानते हैं।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर क्यों हुईं हॉस्पिटल में एडमिट?

बता दें, अभी तो जान्हवी एक दम ठीक लग रही थीं और अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। अनंत-राधिका का एक भी फंक्शन जान्हवी कपूर ने मिस नहीं किया, लेकिन अब अचानक वो अस्पताल के बिस्तर पर पहुंच गई हैं। ये जानकर एक्ट्रेस के फैंस का भी बुरा हाल है। सभी लोग एक्ट्रेस की सलामती की दुआ कर रहे हैं और उनके बारे में जानने के लिए बेताब हैं। बता दें, जान्हवी को फूड पॉइजनिंग हो गई है। सीरियस फूड पॉइजनिंग की वजह से आज सुबह ही उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।

विज्ञापन

जान्हवी कपूर को कब मिलेगा डिस्चार्ज?

जान्हवी कपूर कब तक हॉस्पिटल में एडमिट रहने वाली हैं? अब इसे लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। साथ ही उनकी हालत में सुधार आया या नहीं वो भी पता लगा है। बोनी कपूर ने अपनी बेटी के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर कंफर्म करते हुए उनका हेल्थ अपडेट दिया है। बोनी कपूर ने बताया है कि जान्हवी की तबीयत अब पहले से बेहतर है। वो मुंबई के एक अस्पताल में एडमिट हैं और उन्हें कल यानी 19 जुलाई को डिस्चार्ज मिल सकता है।

विज्ञापन

फिल्म की रिलीज डेट आई पास

बता दें, इन दिनों एक्ट्रेस अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उलझ’ को लेकर भी लाइमलाइट में हैं। हाल ही में ‘उलझ’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में जान्हवी एक बेहद अलग रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अभी तक इस तरह का किरदार नहीं निभाया है। उनकी ये फिल्म 2 अगस्त को रिलीज हो रही है, लेकिन रिलीज से पहले एक्ट्रेस को इस हाल में देख फैंस घबरा गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ