Lokesh Kanagaraj, Indian 2: सिनेमाघरों में कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। हालांकि इस बीच अब साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज ने भी फिल्म ‘इंडियन 2’ की खूब तारीफ की है, लेकिन ऐसा लगा रहा है कि लोकेश को ये करना भारी पड़ गया। जी हां, लोकेश ने भले ही फिल्म ‘इंडियन 2’ को सराहा है, लेकिन यूजर्स ने इसके लिए उन्हें ही ट्रोल करना शुरू कर दिया।
लोकेश ने की फिल्म की तारीफ
दरअसल, लोकेश कनगराज फिल्म ‘इंडियन 2’ की तारीफ करते हुए अपने एक्स अंकाउट पर एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में निर्देशक ने लिखा कि #इंडियन2 हमारे #Ulaganayagan @ikamalhaasan सर की अपनी कला का एक अद्भुत नजारा है। @shankarshanmugh सर @anirudhofficial फिल्म के लिए शानदार बैकग्राउंड स्कोर! #इंडियन3 के लिए इंतजार नहीं कर सकता। जैसे ही लोकेश का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के सामने आया, तो हलचल बढ़ गई।
यूजर्स ने लोकेश को किया ट्रोल
जी हां, यूजर्स ने लोकेश को ही निशाने पर ले लिया। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट किया कि आप क्यों मजाक कर रहे हैं? दूसरे यूजर ने लिखा कि आप ऐसा रिव्यू कैसे दे सकते हैं? तीसरे यूजर ने लिखा कि हम इसका इंतजार बिल्कुल नहीं कर सकते। एक और यूजर ने लिखा कि कुछ भी। इस तरह के कमेंट्स करके लोगों ने लोकेश पर निशाना साधा है।
हाल ही में रिलीज हुई है फिल्म ‘इंडियन 2’
गौरतलब है कि 12 जुलाई को कमल हासन की फिल्म ‘इंडियन 2’ ने थिएटर्स में एंट्री की है। इस फिल्म के साथ अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’ भी रिलीज हुई है। दोनों फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर कांटे की टक्कर है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि किस फिल्म की कमाई कहां जाकर थमेगी? टिकट खिड़की पर कौन कितने नोट छापेगा अब ये तो वक्त के साथ ही पता लगेगा।
फिल्म की स्टारकास्ट
इसके साथ ही अगर फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, सिद्धार्थ, बॉबी सिम्हा, विवेक, नेदुमुदी वेणु, एसजे सूर्या और कई अन्य सितारों ने बेहतरीन काम किया है। फिल्म में सितारों का काम दर्शकों को पसंद भी आ रहा है, लेकिन फिर भी जनता फिल्म से संतुष्ट नहीं हो पा रही है। अब देखने वाली बात ये होगी कि ‘सरफिरा’ और ‘इंडियन 2’ में किसका सिक्का चलेगा?
यह भी पढ़ें- Anant-Radhika Wedding: विदेशी बाला संग Mahesh Babu की बेटी ने ली सेल्फी, तो बी-टाउन सितारों संग भी वायरल हुईं फोटोज
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
49 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
6 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines