Ravi Kishan Web Series: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और सांसद रवि किशन इस बार भी उत्तर प्रदेश की गोरखपुर सीट से चुनावी मैदान में हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गढ़ वाली इस सीट से रवि किशन ने पहली बार 2019 में चुनावी हुंकार भरी थी। इस बार भी भाजपा ने एक्टर पर दांव लगाया है। शुरुआती रुझानों की मानें तो फिलहाल रवि किशन गोरखपुर सीट से आगे चल रहे हैं। उन्हें टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी से काजल निषाद मैदान में हैं। फिलहाल थोड़ी देर में फैसला हो जाएगा। बता दें कि रवि किशन भाजपा के सांसद होने के साथ ही फिल्मों में काफी एक्टिव हैं। इसके अलावा OTT प्लेटफॉर्म के किंग भी हैं। पिछले कुछ साल में एक्टर ने एक से बढ़कर एक OTT वेब सीरीज की हैं। आइए एक नजर डालते हैं उनकी वेब सीरीज पर, जिन्होंने फैंस का दिल जीता है।
Maamla Legal Hai
रवि किशन की कॉमेडी ड्रामा वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ इसी साल OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। यह सीरीज कोर्ट रूम कॉमेडी पर आधारित है, जिसने दर्शकों का काफी मनोरंजन किया था। इस सीरीज के पहले सीजन को काफी लोगों ने पसंद किया है। वहीं फैंस इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Khakee: The Bihar Chapter
करण टेकर स्टारर वेब सीरीज ‘खाकी: द बिहार पुलिस’ साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस सीरीज की कहानी पुलिस अफसर नवनीत सिकेरा के किस्सों पर बेस्ड थी, जिसमें रवि किशन भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए थे। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।
Rangbaaz
साल 2018 में आई वेब सीरीज ‘रंगबाज’ के अब तक तीन सीजन आ चुके हैं। वैसे तो इस सीरीज की कहानी उत्तर प्रदेश के गैंगस्टर प्रकाश शुक्ल की कहानी पर बेस्ड है, जिसमें रवि किशन भी नजर आए थे। उन्होंने सीरीज में काफी शानदार काम किया है। इस सीरीज को आप Zee5 पर देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें: Kangana Ranaut चुनाव जीतीं तो भी नहीं छोड़ पाएंगी बॉलीवुड, ‘इमरजेंसी’ तो कन्फर्म है
Hello Inspector
टीवी प्रोग्राम ‘हेलो इंस्पेक्टर’ साल 2002 में आया था, जिसमें रवि किशन ने इंस्पेक्टर विजय का किरदार निभाया था। यह टीवी शो डीडी मेट्रो पर टेलीकास्ट किया गया था।
The Whistleblower
साल 2021 में आई क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘द व्हिसलब्लोअर’ सोनी लिव पर रिलीज हुई थी। इस वेब सीरीज में रवि किशन अपनी एक्टिंग का जलवा दिखा चुके हैं। यह सीरीज लोगों के साथ हो रहे अन्याय को उजागर करती है। इस सीरीज को लोगों ने काफी पसंद किया था।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines