हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैंने पिता की मौत की प्लानिंग…', राम कपूर का Lock Upp 2 में शॉकिंग खुलासा; फूट-फूटकर रोए कंटेस्टेंट्स

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के शो ‘लॉक अप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में राम कपूर ने शो में अपना डार्क सीक्रेट रिवील किया. चलिए आपको भी बताते हैं राम कपूर ने क्या कुछ कहा.

विज्ञापन

Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ ट्रेंडिंग लिस्ट में छाया हुआ है. शो में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के डार्क सीक्रेट्स ऑडियंस के सामने रिवील होते दिखाई दिए. राम कपूर ने अपनी लाइफ का सबसे डार्क सीक्रेट कंटेस्टेंट्स और ऑडियंस के सामने रिवील किया, जिसे सुनकर शो के कंटेस्टेंट्स फूट-फूटकर रोने लगे. सोशल मीडिया पर राम कपूर का ये खुलासा काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं राम कपूर ने आखिर क्या कुछ कहा.

राम कपूर ने शेयर किया डार्क सीक्रेट

दरअसल हालिया एपिसोड में शो के जेलर रितेश देशमुख ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे के सीक्रेट का एक्सेस दिया. इस दौरान हर्षद चोपड़ा के पास राम कपूर का सीक्रेट आया. हर्षद ने राम कपूर के सीक्रेट को रिवील करने का फैसला किया. वहीं इसके बाद राम कपूर ने अपनी लाइफ का सबसे पर्सनल और डार्क सीक्रेट ऑडियंस और कंटेस्टेंट्स के सामने रिवील किया. इस सीक्रेट ने हर किसी को हैरान कर दिया.

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर थलपति विजय का धमाका! Jana Nayagan ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ का आंकड़ा किया पार

विज्ञापन

क्या बोले राम कपूर?

राम कपूर ने कहा, ‘मैंने अपने पिता की मौत की प्लानिंग की थी.’ एक्टर ने आगे कहा कि उनके पिता को पैनक्रियाज में कैंसर था. पहले ये कैंसर ठीक हो गया था, लेकिन जब उनके पिता 73 साल के हुए तो उनके पिता को वापस से कैंसर हो गया. एक्टर ने कहा, ‘जब मेरे पिता को वापस से कैंसर हुआ तो वो उससे लड़ना नहीं चाहते थे, बल्कि वो अपनी जिंदगी खत्म करना चाहते थे. मेरे पिता ने मुझे कॉल किया और कहा कि मैं इस दुनिया से आराम से जाना चाहता हूं तो तुम मेरी मदद कर दो.

यह भी पढ़ें: हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दुनियाभर में कमा डाले 6000 करोड़!

विज्ञापन

फूट-फूटकर रोने लगे कंटेस्टेंट्स

एक्टर ने कहा, ‘मेरे पिता ने जब ये इच्छा जताई तो मैं पहले शॉक्ड था, लेकिन मैं उनका दर्द भी देख पा रहा था तो मैंने इस प्लानिंग में उनका साथ दिया. मेरे पास कोई ऑप्शन ही नहीं था तो मैंने अपने पिता की मदद की. उनके इलाज के दौरान जब वो आईसीयू में भर्ती थे तो वो मेरा हाथ पकड़कर आराम से इस दुनिया से चले गए.’ राम ने आगे कहा कि इस खबर से मेरी बहन और मेरी मां काफी नाराज थीं और वो आज तक मुझसे बात नहीं करती हैं. वहीं राम कपूर का ये सीक्रेट सुनकर कंटेस्टेंट्स भी फूट-फूटकर रोने लगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola