Lock Upp 2 Double Eviction: नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में आए दिन नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी शो के खूब चर्चे हो रहे हैं. हाल ही में शो में डबल एविक्शन देखने को मिला. सुनीता आहूजा और रियाज अली शो से आउट हो गए हैं. वहीं अब एक और बड़ा ट्विस्ट शो में देखने को मिलने वाला है. अपकमिंग एपिसोड में मिड वीक डबल एविक्शन देखने को मिलने वाला है. इसके साथ ही ऑडियंस को एक बड़ा सरप्राइज भी देखने को मिलेगा. चलिए जानते हैं आखिर शो से कौन-कौन एविक्ट होने वाले हैं.
शो में होगा मिड वीक एविक्शन
‘लॉक अप 2’ के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें शो के जज रितेश देशमुख कंटेस्टेंट्स को बोलते हैं कि इस मिड वीक डबल एविक्शन होने वाला है. इस खबर से कंटेस्टेंट्स भी शॉक्ड रह गए. वहीं एक फैन पेज BB Insider HQ ने ‘लॉक अप 2’ से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स शेयर की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मिड वीक डबल एविक्शन में माधुरी जैन ग्रोवर और आकांक्षा चौधरी शो से बाहर होने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें: Dhamaal 4 Box Office Collection: ‘धमाल 4’ ने 4 दिनों में 100 करोड़ किए पार, देर रात बॉक्स ऑफिस पर की तगड़ी कमाई
ऑडियंस को मिलेगा सरप्राइज
दरअसल सिक्योर कंटेस्टेंट्स के हाथों में पावर दी गई कि उन्हें किन्हीं 2 सदस्यों के नाम लेने थे जिनका गेम शो में काफी वीक है. इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने आपसी सहमति से 2 नाम लिए. इसके बाद आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन ग्रोवर को शो से बाहर कर दिया गया. लेकिन इस एविक्शन में भी एक और ट्विस्ट देखने को मिलेगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा चौधरी को सीक्रेट रूम भेजा गया है. वहीं माधुरी जैन ग्रोवर का शो से सफर खत्म हो गया है.
यह भी पढ़ें: थलपति विजय के बेटे की फिल्म ‘सिग्मा’ की रिलीज पर लगा ब्रेक, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
अपकमिंग एपिसोड में दिखेंगे नए-नए ट्विस्ट एंड टर्न्स
आकांक्षा चौधरी सीक्रेट रूम से कंटेस्टेंट्स के गेम को नजदीकी से देख सकेंगीं. हालांकि अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स को ये नहीं बताया गया है कि आकांक्षा को सीक्रेट रूम भेजा जाएगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलने वाले हैं. बता दें हाल ही में शो से रियाज अली और सुनीता आहूजा का पत्ता कट चुका है. जिसके बाद कंटेस्टेंट्स और ज्यादा एक्टिव हो गए हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
10 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
12 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
13 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
14 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
14 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
14 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
16 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
17 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
17 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines