Lock Upp 2: नेटफ्लिक्स के ट्रेंडिंग रियलिटी ‘लॉक अप 2’ में मेकर्स आए दिन मनोरंजन का नया तड़का लगाते नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस इस शो के दीवाने हो गए हैं. शो के कंटेस्टेंट्स ऑडियंस का दिल जीत रहे हैं. वहीं मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है. इसमें मेकर्स ने नया दांव खेला है. अपकमिंग एपिसोड में हिना खान शो में नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स से बातचीत करती नजर आ रही हैं. वहीं इस दौरान हिना खान का आमना-सामना शो की कंटेस्टेंट शिल्पा शिंदे से भी होता दिखाई देगा. चलिए आपको भी बताते हैं लेटेस्ट प्रोमो में क्या-कुछ देखने को मिलने वाला है.
‘लॉक अप 2’ में मचेगा घमासान
नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो ‘लॉक अप 2’ में कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान देखने को मिल रहा है. लेटेस्ट एपिसोड में हिना खान और उर्फी जावेद शो में नजर आने वाली हैं. दरअसल हिना और उर्फी शो में कंटेस्टेंट बनकर नहीं आ रही हैं, बल्कि गेस्ट बनकर आएंगी. प्रोमो में देखने को मिला कि हिना और उर्फी शो के नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स हर्षद चोपड़ा, वरुण यादव, सूफी मोतीवाला, शिल्पा शिंदे और पामेला सेरेना की क्लास लगाती दिखीं.
हिना खान की एंट्री
वहीं शो में हिना खान और शिल्पा शिंदे का आमना-सामना भी देखने को मिलने वाला है. प्रोमो में हिना खान और उर्फी जावेद कंटेस्टेंट्स से पूछती हैं कि सबसे खतरनाक खिलाड़ी कौन है. इस पर हर्षद और वरुण शिल्पा शिंदे का नाम लेते हैं. वहीं हर्षद ये भी बोलते हैं कि शिल्पा शिंदे ऐसे-ऐसे कमेंट्स करती हैं कि सामने वाला प्रवोक हो जाए. इस पर बीच में हिना बोलती हैं कि लेडीज एंड जेंटलमैन वो शिल्पा शिंदे हैं. ये आप लोगों के हाथ में है कि किससे डरना चाहिए और किससे नहीं.
हिना और शिल्पा का होगा आमना-सामना
सोशल मीडिया पर ‘लॉक अप 2’ का ये लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. फैंस शिल्पा और हिना के बीच इस टक्कर को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. वहीं बता दें हिना खान और शिल्पा शिंदे को फैंस ने ‘बिग बॉस 11’ में एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हुए देखा था. इसके बाद से ही दोनों के बीच कईं बार कहासुनी भी देखी जा चुकी है. अब एक बार फिर दोनों आमने-सामने आ गए हैं.
संबंधित खबरें
कौन हैं रचिता राम? जिनके बर्थडे सेलिब्रेशन में फैन ने पकड़े एक्ट्रेस के गाल; वीडियो हुआ वायरल
17 mins agoRise and Fall 2 में लड़ाई भूल शहजाद पूनावाला बने स्वरा भास्कर के फिटनेस कोच, शो में एक्ट्रेस के छलक पड़े आंसू
1 hr agoनहीं रहे साउथ सिनेमा के फिल्ममेकर सिंगीथम श्रीनिवास राव, 94 की उम्र में ली अंतिम सांस
3 hrs agoमीका सिंह ने Bigg Boss 20 के घर में जमाया रंग, गानों पर झूमे कंटेस्टेंट्स; गुल्लू-लव का कपल डांस वायरल
4 hrs agoसलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
5 hrs ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
7 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
8 hrs agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
20 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines